30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजीव गांधी हत्याकांड; तमिलनाडु CM स्टालिन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कांग्रेस नेता बोले- पार्टी सोनिया गांधी से असहमत

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषियों को रिहा करने का आदेश जारी किया है, जिसका तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने स्वागत किया है। वहीं कांग्रेस की ओर से इस फैसले को लेकर विरोध जताया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Nov 2022, 8:41 PM IST

rajiv-gandhi-assassination-tamil-nadu-cm-mk-stalin-welcomes-supreme-court-s-decision-congress-disagrees-with-sonia-gandhi.jpg

Rajiv Gandhi assassination; Tamil Nadu CM MK Stalin welcomes Supreme Court's decision, Congress disagrees with Sonia Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या मामले में नलिनी श्रीहर सहित सभी 6 दोषियों को जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि अगर इन दोषियों के खिलाफ कोई अन्य मामला नहीं है तो इन्हें रिहा किया जाए। इससे पहले दोषियों की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और तमिलनाडु सरकार से इस मामले को लेकर नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था।

वहीं 18 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एजी पेरारिवलन को रिहा करने का आदेश दिया था, जिसके बाद आज हत्या के 6 दोषियों को रिहा करने का आदेश जारी किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद तमिलनाडु के वेल्लोर में पटाखे फोड़े गए हैं और मिठाईयां भी बांटी गई हैं।

यह भी पढ़ें: राजीव गांधी हत्याकांड,दोषियों के रिहाई के आदेश के बाद तमिलनाडु में फोड़े गए पटाखे, बांटी गई मिठाई;video

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई का किया स्वागत
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि "सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने दिखाया है कि राज्यपालों को चुनी हुई सरकारों के फैसलों को ठंडे बस्ते में नहीं डालना चाहिए। यह फैसला ऐतिहासिक है क्योंकि इसने लोकतांत्रिक सिद्धांतों की आधारशिला को मजबूत किया है।"

यह भी पढ़ें: राजीव गांधी हत्याकांड के सभी छह दोषियों होंगे रिहा सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

सोनिया गांधी से असहमत कांग्रेस पार्टी: अभिषेक सिंघवी
कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी प्रेस कांफ्रेस करते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस फैसले ने देश की अंतरात्मा को झकझोर दिया है। इसके साथ ही जब मीडिया के द्वारा सवाल करते हुए कहा गया कि सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने राजीव गांधी की हत्या के दोषियों को माफ कर दिया है। इसका जबाव देते हुए अभिषेक सिंघवी ने कहा कि "सोनिया गांधी अपने व्यक्तिगत विचार रखने के लिए हकदार हैं, लेकिन बड़े सम्मान के साथ इस मामले में पार्टी सोनिया गांधी से सहमत नहीं है। हमने अपना दृष्टिकोण स्पष्ट कर दिया है।"

आत्मघाती महिला हमलावर के हमले में हुई थी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या
21 मई 1991 की रात को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी लोकसभा चुनाव के प्रचार तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में कर रहे थे, तभी एक आत्मघाती महिला हमलावर राजीव गांधी के पास फूलों का हार पहनाने के बहाने आई। इसके बाद पैर छूने के बहाने से नीचे झूकते हुए उसने कमर पर बंधे विस्फोटक में ब्लास्ट कर दिया।