4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी पर लगे आरोपों पर बोलीं स्मृति ईरानी – ‘मेरा कसूर ये है कि मैंने राहुल गांधी को अमेठी में हराया’

स्मृति ईरानी ने कहा, "जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। कांग्रेस नेताओं ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 23 Jul 2022, 5:18 PM IST

Smriti Irani on allegation against her daughter, say I will bring the matter to court

Smriti Irani on allegation against her daughter, say I will bring the matter to court

बेटी को लेकर कांग्रेस के आरोप पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने शनिवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से राहुल और सोनिया गांधी पर निशाना साधा। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के परिवार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। आरोप लगाया गया कि स्मृति ईरानी की बेटी गोवा में "गैरकानूनी बार" चला रही हैं। वहीं स्मृति ईरानी की बेटी ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया। इसके बाद स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर हमला बोला है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी बार नहीं चलाती है, वह पढ़ाई करती है। मेरा कसूर बस इतना कि मैंने राहुल गांधी को अमेठी में हराया है। उन्होंने कहा, "मेरी बेटी 18 साल की है और फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। वह बार नहीं चलाती है। एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा।"

उन्होंने आगे कहा, "जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है।" स्मृति ईरानी ने कहा कि आज अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर आक्रमण किया, वो राजनीति में नहीं है और एक साधारण कॉलेज स्टूडेंट के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा करूंगी।

बता दें, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा था कि स्मृति ईरानी की बेटी पर गोवा में एक बार का फर्जी लाइसेंस लेने का आरोप हैं। खेड़ा ने कहा कि यह लाइसेंस एक ऐसे व्यक्ति के नाम पर लिया गया जिसका देहांत मई 2021 में हो चुका है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मरे हुए व्यक्ति के नाम पर गोवा में स्मृति ईरानी की बेटी ने वह लाइसेंस लिया। वहीं इस मामले में स्मृति ईरानी की बेटी के वकील कीरत नागरा ने एक बयान में कहा कि उनकी मुवक्किल 'सिली सोल्स" नामक रेस्टोरेंट की न तो मालकिन हैं और न ही इसका संचालन करती हैं तथा किसी प्राधिकार की तरफ से उन्हें कोई 'कारण बताओ नोटिस' भी नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़