10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दलित परिवार छोड़ेगा हिंदू धर्म, स्वतंत्र भारद्वाज ने जिस शख्स पर किया हमला, अब उसका परिवार अपनाएगा बौद्ध धर्म

Swatantra Bhardwaj case: जंतर-मंतर पर स्वतंत्र भारद्वाज मारपीट मामले में पीड़ित दलित परिवार ने बौद्ध धर्म अपनाने की घोषणा की है। परिवार ने प्रताड़ना, बैंक खाता फ्रीज होने और मकान मालिक द्वारा 20 दिन में घर खाली करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
2 min read
Google source verification
Swatantra Bhardwaj dalit case

दलित व्यक्ति को पीटने वाला आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, फोटो सोर्स- ANI

Dalit family converting to Buddhism : जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान चर्चित यूट्यूबर स्वतंत्र भारद्वाज पर जिस दलित शख्स के साथ मारपीट का आरोप लगा था, अब उस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पीड़ित परिवार ने आधिकारिक तौर पर हिंदू धर्म त्यागकर बौद्ध धर्म अपनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही परिवार ने आरोप लगाया है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद से उन्हें स्थानीय स्तर पर मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है और उनके मकान मालिक ने 20 दिनों के भीतर मकान खाली करने का नोटिस थमा दिया है।

'बाबा साहेब के रास्ते पर चलेगा परिवार'

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में पीड़ित व्यक्ति की बेटी ने कहा कि उनका पूरा परिवार वैचारिक रूप से पहले से ही बौद्ध धर्म से जुड़ा हुआ है। "हमारा परिवार विचारों के स्तर पर बौद्ध धर्म का अनुयायी है। जिस तरह डॉक्टर भीमराव आंबेडकर ने अपने अंतिम दिनों में बौद्ध धर्म की दीक्षा ली थी, हम भी उसी मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं। जल्द ही सभी जरूरी कागजी प्रक्रियाओं को पूरा करके इसे आधिकारिक दस्तावेजों में भी दर्ज करा लिया जाएगा।" इस दौरान पीड़िता ने एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के बेजा इस्तेमाल के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि लोगों को पहले इस कानून की बारीकियों को समझने की जरूरत है।

नाबालिग बेटी के पुराने वीडियो से बढ़ा विवाद

गाजियाबाद की एक सोसाइटी में रह रहे इस परिवार के खिलाफ माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब नाबालिग बेटी के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। इन वीडियो में हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की गई थी, जिसको लेकर सोसाइटी के निवासियों ने कड़ा एतराज जताया। एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में लड़की ने अपनी पूर्व टिप्पणियों का बचाव किया और अंदेशा जताया कि मकान मालिक द्वारा घर खाली कराने के दबाव के पीछे इन वायरल वीडियो का विवाद भी एक मुख्य कारण है।

मदद वाला बैंक अकाउंट फ्रीज, पीड़ित पिता का भी आया बयान

परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायतों के बाद पिता का वह बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, जिसमें शुभचिंतक आर्थिक सहायता भेज रहे थे। फिलहाल परिवार मां के खाते और पिता के एक अन्य अकाउंट से अपना दैनिक गुजारा चला रहा है। बैंक से शिकायत के बाद एक महीने में खाता बहाल होने का आश्वासन मिला है।

उधर, पीड़ित पिता ने भी एक वीडियो जारी कर बेटी के बयानों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जन्म भले ही हिंदू परिवार में हुआ हो, लेकिन अब उनका पूर्ण विश्वास बौद्ध धर्म में है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग