30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में बैठी पत्नी ही निकली गोगी गैंग की ‘मुखबिर’! पति से 50 लाख की रंगदारी और सास के कत्ल का बनाया प्लान

Gogi Gang Extortion: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक कारोबारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि कारोबारी की पत्नी ने गोगी गैंग के गुर्गों को पति की गतिविधियों की जानकारी दी और पति व सास को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची। मामले की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
Delhi Extortion Case

कारोबारी की पत्नी ने गोगी गैंग के गुर्गों को पति की गतिविधियों की जानकारी दी और पति व सास को नुकसान पहुंचाने की साजिश रची।

Delhi Extortion Case: देश की राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक ऐसा खौफनाक मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और भरोसे को तार-तार कर दिया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने एक थोक कारोबारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी वसूलने की साजिश का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी साजिश की मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि कारोबारी की पत्नी सपना जैन है। इस काम में उसका साथ हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले गोगी गैंग के 29 साल के गुर्गे रजत ने दिया।

यह मामला सिर्फ पैसों की उगाही का नहीं था, बल्कि पत्नी ने गोगी गैंग के साथ मिलकर अपने पति पर जानलेवा हमला कराने और सास का कत्ल करने का पूरा जाल बुना था।

गोगी गैंग ने की कारोबारी के घर की रेकी

लक्ष्मी नगर के रहने वाले कारोबारी की जिंदगी में तनाव 14 जून को आया, जब उसके मोबाइल पर एक इंटरनेशनल नंबर से कॉल और धमकियों भरे मैसेज आने शुरू हुए। फोन करने वाले ने खुद को कुख्यात गोगी गैंग का सदस्य बताया और सीधे 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। कारोबारी को डराने के लिए आरोपी ने उसके घर और दुकान की लाइव तस्वीरें भी भेजीं, जिससे साफ था कि कोई उनकी पल-पल की रेकी कर रहा है। घबराए कारोबारी ने 18 जून को पुलिस में एफआइआर दर्ज कराई, जिसके बाद केस स्पेशल सेल को सौंप दिया गया।

रजत के मोबाइल ने उगला सच

स्पेशल सेल ने जब तकनीकी जांच शुरू की, तो 25 जून को पुलिस रजत तक पहुंच गई। रजत के मोबाइल ने इस केस में सच उगल दिया। रजत के फोन में डिलीट की जा चुकी चैट्स और कॉल रिकॉर्ड्स से पता चला कि वह न सिर्फ अमरीका में बैठे एक गैंगस्टर के संपर्क में था, बल्कि पीड़ित कारोबारी की पत्नी सपना जैन और उसकी बहन (साली) के साथ भी लगातार बात कर रहा था।

मां ने परिवार को खत्म करने की स्क्रिप्ट लिखी

पुलिस के मुताबिक, सपना जैन और कारोबारी की शादी साल 2007 में हुई थी। उनके 17 और 15 साल के दो बड़े बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच गंभीर घरेलू विवाद चल रहा था। सपना को सबसे बड़ी शिकायत अपनी सास से थी, क्योंकि सास हमेशा अपने बेटे (कारोबारी) का पक्ष लेती थी। इसी खुन्नस और नफरत में अंधी होकर दो बच्चों की मां ने अपने ही परिवार को खत्म करने की स्क्रिप्ट लिख डाली।

अमरीका में बैठे गैंगस्टरों तक पहुंचाई जानकारी

सपना पति की हर छोटी-बड़ी गतिविधि, उसके आने-जाने के समय और रास्तों की पूरी जानकारी रजत को दे रही थी। रजत ने इस जानकारी को अमरीका में बैठे गैंगस्टर तक पहुंचाया, जिसने वर्चुअल नंबरों से कारोबारी को धमकी दी। पुलिस जांच में यह भी साफ हुआ है कि रजत सिर्फ एक मोहरा था, जो जेल में बंद गोगी गैंग के खूंखार गैंगस्टर रोहित मोई के भी संपर्क में था। फिलहाल पुलिस सपना की बहन की भूमिका और इस खूनी सिंडिकेट से जुड़े बाकी चेहरों की तलाश में जुटी है।