नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में दो लोगों को हिरास्त में लिया गया है। बता दें कि मामला उत्तरी दिल्ली में बीच बाजार में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर हमला किया गया था। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर भजनपुरा क्षेत्र में चार पुलिसकर्मियों की एक पीसीआर टीम तैनात थी। यह टीम इसी दौरान दो कारों की टक्कर लगने के बाद लगे लंबे जाम को खुलवाने का प्रयास करने में लगी थी।