बता दें कि पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में तीन बच्चियों की भूख से मौत हो गई। वहीं, मां की हालत भी नाजुक बनी हुई है। बता दें कि 8 साल की शिखा, 4 साल की मानसी और 2 साल की पारुल के पिता मंगलवार से घर से बाहर खाना लाने के लिए निकले थे, जो अभी तक घर लौट कर नहीं आए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि तीनों बच्चियों की भूख से तड़प-तड़प कर मौत हो गई। पोस्टमार्टम में इस बात का खुलासा हुआ। डॉक्टर ने अनुसार पोस्टमार्ट में सामने आया कि बच्चियों के पेट में अनाज का एक दाना नहीं था। उनका चेहरा सूखकर बंदर की तरह हो गया था। वहीं उनके शरीर पर फैट या चर्बी का नामोनिशान नहीं था।