AIM-9X Sidewinder का किया जा रहा है इस्तेमाल
अमरीकी एयर फोर्स अपने एयर स्पेस में दिख रहे संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराने के लिए एक खास मिसाइल का इस्तेमाल कर रही है। सभी संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराने में एक ही तरह की मिसाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मिसाइल का नाम ऐम-9X साइडवाइंडर (AIM-9X Sidewinder) है।
कीमत जानकार उड़ जाएंगे होश
संदिग्ध फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स को मार गिराने में अमरीकी एयर फोर्स जिस AIM-9X Sidewinder का इस्तेमाल कर रह है, उसकी कीमत जानकार आपके होश उड़ जाएंगे। इस मिसाइल की कीमत 439,000 डॉलर्स है जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 3 करोड़ 63 लाख रुपये है।