2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 5 राशि वालों को राहु कर सकता है भ्रमित, सतर्क हो जाएं और कर लें ये उपाय

Rahu Rashi Parivartan 2022: इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 1.5 साल का समय लगता है। वर्तमान में राहु वृषभ राशि में है लेकिन 12 जुलाई से ये मंगल की राशि मेष में गोचर करने लगेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 27 Jan 2022, 2:55 PM IST

rahu_2022.jpg

इन 5 राशि वालों को राहु कर सकता है भ्रमित, सतर्क हो जाएं और कर लें ये उपाय

शनि की तरह ही राहु ग्रह भी हमारे जीवन को काफी प्रभावित करता है। पीड़ित राहु व्यक्ति को जुआ, नशा, बुरी लत और गलत कार्यों की तरफ ले जा सकता है। लेकिन अगर राहु कुंडली में मजबूत स्थिति में है तो ये सकारात्मक फल भी देता है। इस ग्रह को एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में करीब 1.5 साल का समय लगता है। वर्तमान में राहु वृषभ राशि में है लेकिन 12 जुलाई से ये मंगल की राशि मेष में गोचर करने लगेगा। इस राशि में राहु के प्रवेश करते ही 5 राशि वालों की लाइफ में परेशानियां शुरू हो जायेंगी।

मेष राशि: राहु आपके पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन में उथल-पुथल मचा सकता है। इस अवधि में आप धन गंवा सकते हैं। नौकरी को लेकर असुरक्षा की भावना आपके मन में आ सकती है। इस दौरान निजी संपत्ति में धन निवेश करने से बचें। आपकी वाणी कठोर और कटु हो सकती है। कोई सौदा इस दौरान नकारात्मक साबित हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा।
उपाय: 4 शनिवार तक एक मिट्टी के बर्तन में जौ भरकर बहते हुए पानी में प्रवाहित करें।

सिंह राशि: राहु आपको परेशान कर सकता है। पेशेवर जीवन को लेकर आप परेशान रहेंगे। वरिष्ठ कर्मचारियों से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। यात्राओं पर काफी धन खर्च हो सकता है। इस अवधि में आपका भाग्य अनिश्चित और अस्थिर रहने की आशंका है। आपको किसी भी काम में सफलता पाने के कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपका आस-पास की चीज़ों पर विश्वास कमज़ोर हो सकता है। प्रेम संबंध में कुछ उथल-पुथल का सामना भी कर सकते हैं।
उपाय: सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल और फल चढ़ाएं।

कन्या राशि: राहु के गोचर से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेशेवर जीवन में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। धन हानि होने के आसार रहेंगे।
उपाय: रोजाना अपने माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं। भगवान शिव की अराधना करें।

तुला राशि: किसी भी अवैध गतिविधि से दूरी बनाकर रखें अन्यथा भारी भुगतान करना पड़ सकता है। व्यापार में भागीदारों के बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में किसी बात पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यात्रा में समय और धन दोनों बर्बाद हो सकता है।
उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि: आपको अपनी सार्वजनिक छवि को लेकर सतर्क रहने की ज़रूरत है। आपका कोई करीबी आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय आप ख़ुद को भ्रमित महसूस कर सकते हैं। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय बिना किसी की सलाह के न लें। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है।
उपाय: प्रतिदिन अपने माथे और गर्दन पर केसर का तिलक लगाएं।
यह भी पढ़ें: 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' नारे के साथ क्या प्रियंका गांधी यूपी में कर पाएंगी करिश्मा? जानिए क्या कहती है उनकी कुंडली