
Panchang 11 August 2022: आज है रक्षा बंधन, पंचांग से जानें राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2022 Timing: श्रावण पूर्णिमा को हर साल राखी यानी रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। ये पर्व भाई-बहन के प्रेम का उत्सव है। इस दिन बहनें अपनी भाइयों को राखी बांधकर उनके सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं। वहीं भाई बहनों को उनकी रक्षा का वचन देते हैं। कुछ क्षेत्रों में इस पर्व को राखरी नाम से भी जाना जाता है। राखी के त्योहार पर शुभ मुहूर्तों पर खास ध्यान दिया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार राखी हमेशा शुभ मुहूर्त पर ही बांधनी चाहिए। जानिए आज राखी बांधने का मुहूर्त कब से हो रहा है शुरू।
रक्षा बंधन मुहूर्त: पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 11 अगस्त को सुबह 10:38 बजे से हो जाएगी और इसकी समाप्ति 12 अगस्त को 07:05 AM पर होगी। राखी बांधने का सबसे शुभ मुहूर्त इस बार रात 08:51 PM से 09:13 PM तक रहेगा।
भद्रा में न बांधे राखी:
रक्षा बन्धन भद्रा पूँछ- 05:17 PM से 06:18 PM
रक्षा बन्धन भद्रा मुख- 06:18 PM से 08:00 PM
रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय- 08:51 PM
11 अगस्त के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- 04:22 AM से 05:05 AM
प्रातः सन्ध्या- 04:43 AM से 05:48 AM
अभिजित मुहूर्त- 11:59 AM से 12:52 PM
विजय मुहूर्त- 02:38 PM से 03:31 PM
गोधूलि मुहूर्त- 06:51 PM से 07:15 PM
सायाह्न सन्ध्या- 07:04 PM से 08:08 PM
अमृत काल- 06:55 PM से 08:20 PM
रवि योग- 05:48 AM से 06:53 AM
11 अगस्त अशुभ समय:
राहुकाल- 02:05 PM से 03:45 PM
यमगण्ड- 05:48 AM से 07:27 AM
आडल योग- 05:48 AM से 08:17 AM
दुर्मुहूर्त- 10:13 AM से 11:06 AM, 03:31 PM से 04:25 PM
गुलिक काल- 09:07 AM से 10:46 AM
भद्रा- 10:38 AM से 08:50 PM
वर्ज्य- 10:25 AM से 11:50 AM
यह भी पढे़ं: अंक ज्योतिष: दान पुण्य के कार्यों में आगे रहते हैं इस मूलांक के लोग, समाज में खूब होता है इनका नाम
Published on:
11 Aug 2022, 8:23 AM IST
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.