24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka Rashifal: विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें

Aaj ka Rashifal: विरोधी नुकसान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Sep 17, 2019

aaj ka rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: नौकरी में भाग्योन्नति के योग बन रहे हैं। समझ और संभल कर कार्य करें, सफलता मिलेगी। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। धनलाभ हो सकता है। साझेदारी संभल कर करें। आज चांदी कि कोई वस्तु जरूर खरीदें।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: आप की कार्य पद्दति से अधिकारी खुश होंगे। संतान के कार्यों से तनाव, चिंता बढ़ सकती है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विद्युत् उपकरण पर खर्च संभव है।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: जो भी करें, बहूत होशियारी और समझदारी से करें। कई लोगों की नजर आप पर है, बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार में भागदौड़ ‍अधिक रहेगी।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: अध्ययन में रूचि न होने से परिवार जनों से अनबन हो सकती है। अचानक हानि संभव है। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। घर के मंदिर में आज श्री यंत्र कि स्थापन जरुर करें।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: परिजनों के साथ तीर्थाटन संभव है। बाहरी जनों से सहयोग मिलेगा। मन इच्छित कार्यसिद्धि होगी। भवन निवेश शुभ रहेगा। मस्तिष्क पीड़ा संभव है। नए वस्त्रों की प्राप्ति संभव है।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: आप के व्यवहार के कारण लोग आप की तारीफ करेंगे। वाहन-मशीनरी, अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। गलत मार्ग पर जाकर जोखिम न लें। भविष्य के लिए किसी निवेश की आशंका है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: संगत के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। परिणय संबंध के लिये की गई यात्रा सफल रहेगी। वायदा बाजार में लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: निवेश करने में जल्दबाजी न करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। यश कीर्ति में वृध्दि होगी। झुठ बोलने से बचें। जीवन के लिए आज उपहार जरूर ले जायें। आप के घर की लक्ष्मी प्रसन्न होगी।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: घर के कामकाज में व्यस्त रहेंगे। मित्रों की सहायता करनी पड़ेगी। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। कलात्मक कार्य सफल होंगे। निवेशादि शुभ रहेगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। स्वर्ण की प्राप्ति संभव है।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: आप बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। निर्णय लेने में कमजोर रहेंगे। आप का मन अत्यंत चंचल है। दुसरों के झंझटों में न पड़ें। शरीर सुस्त रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। परिवार के लिए आज कोई उपहार जरूर लें।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आकस्मिक धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में बढ़ोतरी होगी। संतान पक्ष की चिंता स्वास्थ्य खराब कर सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। आज कलम कुमकुम जरूर खरीदें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: आवास निवास की समस्या का समाधान होगा। परिणय प्रयास सफल रहेंगे। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी। आभूषण की प्राप्ति होगी।