7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rashifal 8 अप्रैल 2020: तुला राशि वालों के लिए शनी देव की आराधना लाभदायक रहेगी

Rashifal 8 अप्रैल 2020: तुला राशि वालों के लिए शनी देव की आराधना लाभदायक रहेगी

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 08, 2020

Rashifal 8 अप्रैल 2020:  तुला राशि वालों के लिए शनी देव की आराधना लाभदायक रहेगी

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल-बूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

रहेगी।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: नौकरी में बदलाव चाहते हैं, पर फैसला लेने में अस्मन्जस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभफल देंगे।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: समय का सदुपयोग करें। अपनी सांगत बदलें। दूसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों मे आप की पूछ परख बढ़ेगी।