1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 दिन बाद सबसे बड़ा ग्रह ‘बृहस्पति’ मीन राशि में करेगा गोचर, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

बृहस्पति ग्रह 13 अप्रैल से अपनी स्वराशि मीन में गोचर शुरू कर देगा। जानिए किन राशियों के लोगों पर इस गोचर का बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 6 Apr 2022, 4:34 PM IST

Guru rashi parivartan, Guru gochar 2022, guru transit april 2022, Jupiter transit in pieces 2022,

7 दिन बाद सबसे बड़ा ग्रह 'बृहस्पति' मीन राशि में करेगा गोचर, इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

Jupiter Transit In April 2022: बृहस्पति यानी गुरु ग्रह को सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। सुनहरे रंग का दिखने वाला ये ग्रह हमारे जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करता है। सभी ग्रहों में गुरु ग्रह को सबसे शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उस व्यक्ति अच्छी शिक्षा, मान-सम्मान और धन-दौलत की प्राप्ति होती है। ऐसे जातक काफी धार्मिक स्वभाव के होते हैं। बृहस्पति किसी भी राशि में गोचर करने में करीब 1 साल का समय लेता है। 13 अप्रैल को ये ग्रह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर जायेगा। जानिए किन राशियों के लोगों पर इस गोचर का बेहद सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

वृषभ राशि: बृहस्पति आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेगा। ये अवधि इस राशि के बिजनेस जातकों के लिए विशेष तौर पर लाभकारी साबित हो सकती है। छिपे हुए स्रोत से धन जमा करने में सफल रहेंगे। छात्रों के लिए ये अवधि अनुकूल साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इस दौरान किसी भी काम में आप ध्यान केंद्रित करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि: बृहस्पति आपके दसवें भाव यानी कर्म भाव में गोचर करेगा। पेशेवर जीवन में तरक्की हासिल होगी। इस अवधि में आप कार्यस्थल में कुछ प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आयेंगे। इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना अलग प्रभाव छोड़ने में सफल रह सकते हैं। करियर के दृष्टिकोण से ये समय लाभकारी साबित होगा। अगर नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि: बृहस्पति आपके नौवें भाव में गोचर करेगा। इस अवधि में आप कुछ फ़ायदेमंद सौदे करने में सफल रह सकते हैं। अगर आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। भाग्य का आपको भरपूर साथ मिलेगा। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि: बृहस्पति आपके सातवें भाव में गोचर करेगा। ये समय आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। व्यवसाय में आप अधिक लाभ कमा सकते हैं। एक से अधिक स्रोतों से कमाई करने में आप सफल रहेंगे। यात्रा से भी अच्छा धन अर्जित करेंगे।

तुला राशि: बृहस्पति आपके छठे भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। फ्रेशर्स के लिए ये समय अनुकूल है। मनचाही नौकरी प्राप्त हो सकती है। कार्यस्थल में आप किसी प्रकार का प्रोत्साहन पा सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।
यह भी पढ़ें: अप्रैल में लगने वाला सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों को देगा विशेष लाभ, भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा ग्रहण