9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एपल का पहला फोल्डेबल फोन ‘आइफोन डुओ’ लॉन्च, भारत में कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

एपल ने अपने पहले फोल्डेबल फोन 'आइफोन डुओ' को iPhone 18 Pro और Pro Max के साथ लॉन्च किया। जानें भारत में कीमत, स्टोरेज वेरिएंट, फीचर्स और प्री-ऑर्डर की तारीख।
2 min read
Google source verification
Apple Surprise and Shine event

एपल ने अपना पहला फोल्डेबल फोन 'आइफोन डुओ' किया लॉन्च, photo: Apple Account

Apple New Launch 2026: लंबे इंतजार के बाद एपल ने अपने सरप्राइज एंड शाइन इवेंट में पहला फोल्डेबल फोन आइफोन डुओ नाम से लॉन्च कर दिया है। यह फोन भारत में अमरीका के मुकाबले 1–1.5 लाख रुपए तक अधिक महंगा है। इसके साथ ही एपल ने आइफोन 18 प्रो और आइफोन 18 प्रो मैक्स भी लॉन्च किया, पर आइफोन 18 यानी बेस मॉडल लॉन्च करने से दूरी बनाई। आइफोन डुओ का डिजाइन ऐसा है कि यह किताब की तरह खुलता है और फोल्ड होने पर पासपोर्ट जैसा दिखाई देता है।

इसका आउटर डिस्प्ले 5.4 इंच का और अंदर 7.6 इंच की बड़ी स्कीन मिलती है। यानी इसमें 3 स्क्रीन है। एक बाहर और दो अंदर। इसका 48 मेगापिक्सल डुअल कैमरा डिस्प्ले के अंदर छिपा है। अंदर के दो स्क्रीन पर अलग-अलग दो ऐप चला सकते हैं, दोनों को मर्ज कर सकते हैं या सिंगल एप को दोनो स्क्रीन पर देख सकते हैं। अंदर के दोनों स्क्रीन आपस में ऐसे जुड़ी हैं जो सिंगल दिखाई देती हैं। खास बात यह है कि मेन (रियर कैमरा) से फोटो खींचते वक्त जिसकी तस्वीर खींच रही है, वह खुद को आउटर स्क्रीन पर देख सकता है और बेहतर पोज दे सकता है।

मॉडलअमरीका में कीमत ($)भारत में कीमत (₹)
एयरपॉड 514914,900
एपल वॉच 1239937,569
एपल वॉच अल्ट्रा 479976,000
आइफोन 18 प्रो1,1991,64,900
आइफोन 18 प्रो मैक्स1,2991,79,900
आइफोन डुओ (फोल्डेबल)1,9992,99,900

(शुरुआती कीमतें; अमेरिका में कीमत डॉलर में)

फोटो एआइ से बनी या खीचीं गई, पहचान लेगा

एआइ की मदद से फोटो में बदलाव करना और बिल्कुल वास्तविक दिखने वाली तस्वीरें बनाना काफी आसान हो गया है। इससे किसी फोटो को देखकर यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि वह वास्तविक है एआइ से बनाई-बदली गई है। इसकी पहचान करने के लिए कंपनी ने एपल रेफरल इमेज फीचर लॉन्च किया है, जो पहचान लेगा कि क्या तस्वीर किसी आइफोन के कैमरे से कैप्चर की गई है या एआइ से बनाई या बदली गई है।

स्टोरेजकीमत (₹)
256GB2,99,900
512GB3,24,900
1TB3,74,900
2TB4,49,900

(भारत में कीमतें रुपए में)

अब तक का सबसे महंगा फोन

आइफोन डुओ के 256 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 1999 डॉलर तो 2टीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 3199 डॉलर है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपए है। वहीं टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपए होगी। अब तक का सबसे महंगा फोन है। इसका प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होगा और 23 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।