12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ज्योतिष: धन के देवता कुबेर की 4 राशि वालों पर रहती है विशेष कृपा, खूब होती है जमीन-जायदाद

यहां हम ऐसी 4 राशियों के बारे में बात करेंगे जिनसें जुड़े लोगों पर धन के देवता कुबेर मेहरबान रहते हैं।

2 min read
Google source verification
zodiac signs, astrology, zodiac sign astrology, vrisabha rashi, makar rashi, Capricorn, cancer, kark rashi,

ज्योतिष: धन के देवता कुबेर की 4 राशि वालों पर रहती है विशेष कृपा, खूब होती है जमीन-जायदाद

Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है और इन्हीं ग्रहों का प्रभाव संबंधित राशि के लोगों पर पड़ता है। हर राशि के लोगों में कुछ न कुछ खास विशेषता होती है। आज यहां हम ऐसी 4 राशियों के बारे में बात करेंगे जिनसें जुड़े लोगों पर धन के देवता कुबेर मेहरबान रहते हैं। इन राशियों के लोगों के पास कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। ये अत्याधिक मेहनती स्वभाव के होते हैं।

वृषभ राशि: इस राशि के लोगों पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। ये मेहनती होते हैं। इन्हें हर काम में भाग्य का खूब साथ मिलता है। अगर ये ठान लें तो कुछ भी हासिल कर सकते हैं। इस राशि के लोग लग्जरी लाइफ जीते हैं। भौतिक सुखों के कारक ग्रह शुक्र की इन पर विशेष कृपा रहती है।

कर्क राशि: इस राशि के लोगों की किस्मत काफी तेज होती है। ये लोग काफी व्यवहारिक होते हैं। अपने स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेते हैं। ये बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनके पास कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

सिंह राशि: इस राशि के लोग मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये मेहनत करके किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। इन पर धन के देवता कुबेर मेहरबान रहते हैं। ये लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन होते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। ये मेहनत करके अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इन पर धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा रहती है। इनकी किस्मत काफी तेज होती है। ये एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये ऊर्जावान और आत्मविश्वास से भरपूर रहते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)