30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ज्योतिष: नारियल के ये उपाय बिजनेस से लेकर वैवाहिक जीवन तक की परेशानियां कर सकते हैं दूर

Nariyal Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में नारियल से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से आर्थिक से लेकर वैवाहिक परेशानियां तक दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं नारियल से जुड़े कुछ विशेष उपाय।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 7 Jul 2022, 11:57 AM IST

ekakshi nariyal, nariyal ke upay, cocount upay, coconut remedies, nariyal remedies, nariyal se jude upay,

ज्योतिष: नारियल के ये उपाय बिजनेस से लेकर वैवाहिक जीवन तक की परेशानियां कर सकते हैं दूर

Coconut Astro Remedies: सनातन धर्म में किसी भी शुभ काम में या पूजा पाठ में नारियल का प्रयोग किया जाता है। दरअसल नारियल को शुभता और सफलता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इसका संबंध माता लक्ष्मी से भी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि नारियल को फोड़ने से व्यक्ति का दुर्भाग्य दूर होता है। साथ ही कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में नारियल से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से आर्थिक से लेकर वैवाहिक परेशानियां तक दूर हो जाती हैं। आइए जानते हैं नारियल से जुड़े कुछ विशेष उपाय।

यदि करियर में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है तो गुरुवार के दिन एक पीले कपड़े में नारियल, खड़ी हल्दी, पीले फूल, जनेउ और पीली मिठाई रखकर भगवान विष्णु को समर्पित कर दें। मान्यता है इस उपाय से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

यदि कुंडली में शनि दोष है तो शनिवार के दिन किसी नदी में या बहते हुए पानी में श्री हनुमान जी के मंत्र का जाप करके हुए नारियल प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से शनि दोष से संबंधि परेशानियां खत्म होने लगती हैं। मंत्र है- ॐ रामदुताय नमः

अगर आपको या आपके घर में किसी व्यक्ति को किसी की बुरी नजर लगी है तो मंगलवार के दिन एक लाल कपड़े में नारियल लपेटकर उसे उस व्यक्ति के सिर के ऊपर से सात बात उतार लें जिसे नजर लगी है। फिर उस नारियल को हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी के चरणों में चढ़ा दें। मान्यता है ऐसा करने से नजर दोष दूर हो जाता है।

अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां बनी हुई हैं तो घर में एकाक्षी नारियल लेकर आएं और उसे अपने पूजा घर में रखें। मान्यता है इस नारियल की पूजा से वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहता है।

यदि आपको अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है तो घर के मुख्य द्वार पर एक लाल रंग के कपड़े में नारियल बांधकर घर की अंदर की तरफ लटका दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं हो पाता साथ ही सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें: सावन महीने में 3 राशियों पर जमकर बरसेगी भगवान भोलेनाथ की कृपा, इन क्षेत्र में मिलेंगे शुभ परिणाम

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग