11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीवन में इन बातों का रखेंगे विशेष ध्यान, तो कभी नहीं आएगी धन की कमी, होगी तरक्की

शास्त्रों के अनुसार ये नियम हमारी जिंदगी में बहुत अधिक महत्व रखते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 24 Jun 2019, 11:48 AM IST

shastra niyam

जीवन में इन बातों का रखेंगे विशेष ध्यान, तो कभी नहीं आएगी धन की कमी, होगी तरक्की

शास्त्रों के अनुसार कुछ विशेष नियम ( niyam ) बताए गए हैं, जिन्हें प्राचीन काल से लोग पालन करते आए हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इन नियमों को शायद ही कोई पालन करता हो, लेकिन क्या आपको पता है ये नियम हमारी जिंदगी में बहुत अधिक महत्व रखते हैं। जी हां, कई बार हमें हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें टोकते हैं, लेकिन हम उन्हें अनसुना कर देते हैं। परंतु यह हमारे लिए खासकर हमारी तरक्की ( Success ), स्वास्थ्य, धन ( dhan ), सुख-समृद्धि और खुशियों के लिए होते हैं। तो यदि आप भी अपने जीवन में यह सब चीज़ें चाहते हैं तो इन 6 बातों ( baatein) का ध्यान जरूर रखें।

Yogini Ekadashi: इस दिन व्रत करने से विष्णु लोक होता है प्राप्त, चर्म रोगों से मिलती है मुक्ति

1. संध्याकाल यानी शाम के समय कभी सोना नहीं चाहिए, कहा जाता है की इस समय सोने से दुर्भाग्य आता है और धन हानि होती है।

2. रात को दही खाना स्वास्थ्य और किस्मत दोनों के लिए अनुकूल नहीं रहता है।

3. शास्त्रों के अनुसार शाम के समय भोजन करना निषेध होता है, इस समय भोजन करने से रोग उत्पन्न होते हैं।

4. अमावस्या ( amavasya ), सक्रांति, ग्रहण, पूर्णिमा ( purnima ) आदि पर्वकाल के दिन पेड़-पौधे आदि को नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को ब्रह्म हत्या का पाप लगता है।

5. भीगे पैर नहीं सोना चाहिए, भीगे पैर सोने से धन हानि होती है और घर की समृद्धि व बरकत चली जाती है।

6. दिन में नहीं सोना चाहिए, दिन में सोने से रोग उत्पन्न होते हैं।

सुबह उठकर करें ये 2 काम, पूरा दिन रहेगा शुभ

1. दिन की शुरुआत के साथ सबसे पहले अपने ईष्ट देवता का ध्यान करें। उनके ही दर्शन करें।

2. सुबह नींद से उठने के साथ ही सबसे पहले अपनी हथेली को देखें और भगवान का ध्यान करें। ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।