भविष्य पुराण में माना गया है कि हर इंसान को उसके शरीर, मन व बातों से किए गए पापों(अपराधों) को भोगना ही पड़ता है। मनुष्य के कर्मों में कुछ कार्य ऐसे हैं जिन्हें महापाप की श्रेणी में रखा गया है। भविष्य पुराण में पापों के बारे में व इसके बदले मिलने वाली सजा को बताया गया है। आइए जानते हैं पांच ऐसे ही महापापों के बारे में जिन्हें करने वालों को नरक में कठोर सजा व यातनाएं मिलती हैं। लखनऊ स्थिति हनुमान सेतु मंदिर के पुजारी व ज्योतिषाचार्य उमाशंकर मिश्र के अनुसार भविष्य पुराण में बताया गया है धरती पर जन्म लेने के बाद मनिष्य द्वारा किए गए पापों की सजा नर्क में दी जाती है। हर अपराध व पाप के लिए सजा निर्धारित है जिसे पापी को भोगना ही पड़ता है।