
Budh Vakri 2022 Date: वृषभ राशि में वक्री बुध इन राशियों के लिए शुभ, खुलेगी किस्मत
Budh Vakri 2022: बुध ग्रह हमारे जीवन में संचार और ज्ञान का कारक होता है। 10 मई को ये ग्रह वक्री होगा। बुध का वक्री होना प्रत्येक राशि के जातकों के जीवन को प्रभावित करेगा। लेकिन बुध की इस चाल से मुख्य रूप से 4 राशि वालों को लाभ प्राप्त होगा। इन राशियों के लोगों की किस्मत खुलने के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। जानिए ये किन राशियों के लोग हैं।
कर्क राशि: बुध वक्री होकर आपकी इच्छा, आय और लाभ के ग्यारहवें भाव में रहेगा। ये समय इस राशि वालों के लिए अनुकूल साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेकिन निवेश सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। जो लोग नौकरी या व्यापार के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें इस अवधि में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। अप्रत्याशित स्त्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। इस दौरान आपके अन्य लोगों के साथ रिश्ते बेहतर और मजबूत बनेंगे।
धनु राशि: इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम साबित होंगे। निवेश के लिए ये समय फायदेमंद साबित होगा। व्यापारियों के लिए ये समय विशेष लाभ देने वाला साबित होगा। वरिष्ठ और सहकर्मियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। पेशेवर जातकों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वरिष्ठों और सहकर्मियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। किसी भी काम को करने में आपका फोकस अच्छा होगा और संचार कौशल में सुधार होगा।
कुंभ राशि: यदि आप किसी अल्पकालिक निवेश की योजना बना रहे हैं तो समय बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसमें आपको विशेष लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। पढ़ाई लिखाई के काम में भी अच्छी सफलता मिलेगी।
मीन राशि: ये अवधि आपके लिए अनुकूल साबित होगी। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पेशेवर जीवन में लाभ प्राप्त होगा। कार्यस्थल में आपकी छवि मजबूत होगी। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: सुख-समृद्धि और खुशहाली लाती हैं इन नाम की लड़कियां, बीवी नंबर 1 होती हैं साबित
Published on:
06 May 2022 10:52 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
