
Chaitra Maas Rashifal Year 2022
सभी 12 राशियों पर ग्रहों का नियमित प्रभाव बना ही रहता है, ऐसे में जहां कुछ राशि के जातक जहां किसी ग्रह के परिवर्तन से परेशान होते हैं। तो वहीं अन्य कुछ राशि के जातकों को उसी ग्रह के परिवर्तन से लाभ होता है। जबकि किसी अन्य ग्रह का परिवर्तन परेशान होने वाली राशि के जातकों को लाभ देता है तो वहीं ये परिवर्तन पूर्व में लाभ में रही राशि के जातकों के लिए परेशानी का विषय बन जाते है। ऐसे में हर दिन और हर माह विभिन्न राशि वालों के लिए अलग अलग प्रभाव लेकर आते हैं।
ऐसे में आज हम आपको हिंदू नववर्ष के पहले माह में ग्रहों की स्थिति के आधार पर विभिन्न राशियों के लिए ये समय कैसा रहेगा इस संबंध में बता रहे है। ज्योतिष के जानकार एके शुक्ला के अनुसार हिंदू पंचांग के अनुसार इस अंग्रेजी साल 2022 में 18 मार्च यानि होली के दिन से चैत्र माह की शुरुआत हो गई है।
वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार चैत्र माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। वहीं ग्रहों के इन राशि परिवर्तनों का हर राशि के जातक पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में जहां कुछ राशि वालों को इस परिवर्तन से शुभ फल मिलेगा तो वहीं कुछ को इसके चलते विशेष सावधान रहना होगा जबकि कुछ के लिए ये ज्यादा असरकारक नहीं रहेगा यानि सामान्य रहेगा। तो चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए हिंदू नववर्ष का पहला माह चैत्र इस बार कैसा रहेगा-
1. मेष (Aries) राशि-
इस दौरान माता से धन की प्राप्ति के योग के बीच मन अशांत रहने के बावजूद धर्म-कर्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। कार्यों के प्रति उत्साह रहने के बाद भी परंतु वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। माता के सहयोग के बीच पिता को स्वास्थ्य विकार की आशंका है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के साथ ही किसी मित्र का आगमन हो सकता है। बौद्धिक कार्यों से धर्नाजन की उम्मीद के साथ ही खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार के संग किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
2. वृषभ (Taurus) राशि-
कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता के बीच धैर्यशीलता में कमी रहेगी। कारोबार में मित्र के सहयोग से विस्तार के चलते लाभ के मौके आएंगे। उचित रहेगा कि खुद पर नियंत्रण रखें रहें, तभी पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान के अंदेशे के साथ ही आय में व्यवधान आने का संदेह है। नौकरी में परिवर्तन के अलावा खर्चों में वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर परिजनों के साथ जा सकते हैं।
3. मिथुन (Gemini) राशि-
नौकरी में कार्यक्षेत्र पर वृद्धि के अलावा परिश्रम की अधिकता के साथ ही खर्चों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी के बीच संचित धन में कमी आएगी। उचित रहेगा कि शांत बने रहें। बौद्धिक कार्यों व लेखनादि से धर्नाजन कर सकतें हैं। लेकिन कला व संगीत में रुचि बढ़ने के साथ ही वस्त्रों पर खर्चे में इजाफा होगा। खान-पान में रुचि के बीच सेहत के प्रति सचेत रहना होगा। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
4. कर्क (Cancer) राशि-
स्थान परिवर्तन की संभावना के बीच भाइयों के सहयोग के बीच किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होगी, नौकरी में सीनियर्स का सहयोग बना रहेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग से धनलाभ हो सकता है, किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर परिजनों के साथ जा सकते हैं।क्रोध की अधिकता से बचते हुए भावनाओं को वश में रखना होगा। आत्मविश्वास में कमी के बीच पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
5. सिंह (Leo) राशि-
नौकरी में तरक्की के अवसरों के साथ ही संपत्ति में विस्तार होगा। लेकिन इसके बावजूद मन में असंतोष के भाव जन्म ले सकते हैं। इसका कारण आत्म विश्वास की कमी रहेगा। खर्चों में वृद्धि के बीच माता का सहयोग मिलेगा।
शैक्षिक कार्यों के सुख परिणाम के साथ ही मीठे खान-पान में रुचि बढ़ेगी।पठन-पाठन में रुचि रहेगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्चें बढ़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय तो रहेगा लेकिन कार्यालय में अफसरों मतभेद हो सकते हैं, जिसके चलते स्थान परिवर्तन का सामना भी करना पड़ है।
6. कन्या (Virgo) राशि-
भाइयों के सहयोग से कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी, लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। कारोबार में आयात-निर्यात लाभ के अवसर प्रदान करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को भी नौकरी में परिवर्तन के चलते दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य के बीच वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं। अनियोजित खर्चों के बीच नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता के सहयोग से वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
7. तुला (Libra) राशि-
संचित धन में वृद्धि के बीच नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा साथ ही तरक्की के मार्ग भी प्रशस्त होंगे। माता से विचारों में मतभेद के बावजूद धन प्राप्ति होगी। वाहन सुख में वृद्धि के बीच नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन की संभावना के बीच वाणी में मधुरता रखें। संचित धन में वृद्धि के योग के चलते वस्त्रों आदि के प्रति रूझान बढ़ेगा।
8. वृश्चिक (Scorpio) राशि-
आत्मविश्वास से भरे रहने के बावजूद खुद को आत्म संयत रखना आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आलस्य की अधिकता के चलते जीवन साथी से मनमुटाव संभव है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के बीच घर-परिवार की सुख सुविधाओं का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता के बीच माता का सानिंध्य व सहयोग मिलेगा। जिससे लाभ में वृद्धि संभव है। नौकरी में अफसरों के सहयोग के बीच कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
9. धनु (Sagittarius) राशि-
नौकरी में परिवर्तन के अंदेशे के बीच किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। भाइयों के सहयोग की बदौलत आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, परंतु परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी की सेहत में गड़बड़ी के बीच खर्चें बढ़ सकते हैं, इसके अलावा संपत्ति के रखरखाव पर धन खर्च होगा। सेहत की समस्याओं के बीच रहन-सहन असुविधापूर्ण रहेगा।
10. मकर (Capricorn) राशि-
नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना के बीच संपत्ति से आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा अत: धैर्यशीलता में कमी आने के बावजूद आत्म संयत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग से तरक्की के योग बनेंगे और आय में वृद्धि होगी।
रहन-सहन में असहज रहने के बीच मीठे खान-पान की ओर रूझान बढ़ेगा। किसी धार्मिक सत्संगी कार्यक्रम में जाना हो सकता है।
11. कुंभ (Aquarius) राशि-
माता से वैचारिक मतभेद के बीच क्रोध की अधिकता से बचें। आय में वृद्धि की संभावना के बीच नौकरी में किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। अफसरों का सहयोग के चलते मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे, लेकिन आत्म संयत रहना होगा। परिवार के सहयोग के बावजूद वस्त्रादि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। माता के स्वास्थ्य विकार के चलते रहन-सहन कष्टकारी हो सकता है।
12. मीन (Pisces) राशि-
इच्छा विरुद्ध कार्यक्षेत्र में वृद्धि के बावजूद बातचीत में खुद को संयत रखें। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी के बीच परिवार का सहयोग मिलेगा।खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, अन्यथा सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है। खर्चों में वृद्धि के बीच वस्त्रादि उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर परिजनों के साथ जा सकते हैं।
Updated on:
22 Mar 2022 01:53 pm
Published on:
22 Mar 2022 01:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
