
जानिए नवरात्रि पूजा में क्या-क्या सामग्री है जरूरी, ऑनलाइन यहां मिल रही है नवरात्रि पूजा किट
Chanitra Navratri 2022: हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि का पर्व बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस पावन पर्व के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की अराधना की जाती है। कहते हैं जो व्यक्ति नवरात्रि व्रत रखकर विधि विधान मां दुर्गा की उपासना करता है उसके जीवन में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। मां दुर्गा के नौ रूप हैं- माँ शैलपुत्री, माँ ब्रह्मचारिणी, माँ चंद्रघण्टा, माँ कूष्मांडा, माँ स्कंद माता, माँ कात्यायनी, माँ कालरात्रि, माँ महागौरी, माँ सिद्धिदात्री। जानिए नवरात्रि पूजा की सामग्री लिस्ट।
नवरात्रि पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट (Navratri Puja Samagri List)
लकड़ी की चौकी
मिट्टी का कलश
जौ
मां भगवती की प्रतिमा
लाल चुनरी
लाल वस्त्र
मौली
श्रृंगार का सामान
दीपक
घी/ तेल
धूप
नारियल
साफ चावल
कुमकुम
फूल
पान
सुपारी
लौंग
इलायची
बताशे या मिसरी
कपूर
फल-मिठाई
कलावा
ऐसे सजाएं माता की चौकी: माता की चौकी सजाने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्तर पूर्व कोना या फिर ईशान कोण माना जाता है। इस स्थान को गंगाजल से पवित्र कर लें। इसके बाद लकड़ी की चौकी रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछा लें। फिर इस पर मां अंबे की प्रतिमा रखें। मूर्ति के बायीं तरफ चावल की ढेरी लगाएं और उस पर कलश स्थापित करें। मां का श्रृंगार करें या उन्हें श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। उसे लाल चुनरी चढ़ाएं और फूलों का हार अर्पित करें। माता के समक्ष धूप-दीप जलाएं। फिर पूजा आरंभ करें। मां को फल, फूल, मिठाई इत्यादि अर्पित करें।
ऑनलाइन खरीद सकते हैं नवरात्रि पूजा सामग्री किट: अगर आप मार्केट नहीं जा पा रहे हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी नवरात्रि पूजा सामग्री किट खरीद सकते हैं। कई ऑनलाइन साइट नवरात्रि सामग्री किट दे रही हैं। अमेज़न साइट पर नवरात्रि पूजा सामग्री किट लिखेंगे तो आपको बहुत से ऑपशन मिल जायेंगे। इसी के साथ माता की श्रृंगार सामग्री भी आप ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से बदल जाएगी इन राशियों की तकदीर, धन-धान्य में वृद्धि के जबरदस्त आसार
Published on:
30 Mar 2022 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
