5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chanakya Niti: जिस व्यक्ति में हैं ये 5 गुण, उसे धन कुबेर बनने से कोई नहीं रोक सकता

चाणक्य नीति में मुख्य रूप से धर्म, संस्कृति, सुशिक्षा, न्याय, शांति, राजनीति और मानव जीवन की प्रगति की झाँकियां प्रस्तुत की गई हैं। जानिए चाणक्य नीति में व्यक्ति के अंदर किन 5 विशेष गुणों के बारे में बताया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 15 Apr 2022, 1:38 PM IST

chanakya niti hindi, chanakya niti, चाणक्य नीति, chanakya niti for success, chanakya niti for money, chanakya,

Chanakya Niti: जिस व्यक्ति में हैं ये 5 गुण, उसे धन कुबेर बनने से कोई नहीं रोक सकता

Chanakya Niti In Hindi: चाणक्य नीति में जीवन को सफल बनाने के लिए कई तरह की नीतियां बताई गई हैं। कहते हैं अगर व्यक्ति चाणक्य नीति की बातों को अपने जीवन में उतार ले तो उसके जीवन की कई परेशानियों का अंत हो जाता है। आचार्य चाणक्य द्वारा रचित ये नीति शास्त्र आज के समय में बेहद ही लोकप्रिय साहित्य है। चाणक्य नीति में मुख्य रूप से धर्म, संस्कृति, सुशिक्षा, न्याय, शांति, राजनीति और मानव जीवन की प्रगति की झाँकियां प्रस्तुत की गई हैं। जानिए चाणक्य नीति में व्यक्ति के अंदर किन 5 विशेष गुणों के बारे में बताया गया है।

ज्ञान: चाणक्य नीति अनुसार ज्ञान एक ऐसी पूंजी है जो ताउम्र आपके साथ रहती है। इंसान को समाज के हर विषय व पहलुओं की जानकारी रखना बेहद जरूरी है। चाणक्य कहते हैं सफलता पाने के लिए ज्ञान जरूरी है। आप जो काम कर रहे हैं अगर उसकी आपको पूरी जानकारी होगी तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

आत्मविश्वास: अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो अपने आत्मविश्वास को कभी डगमगाने न दें। अगर व्यक्ति आत्मविश्वासी होता है तो उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। अगर आपको यकीन होगा कि आप जो काम करने जा रहे हैं उसमें आप सफल होंगे तो सफलता मिलकर ही रहेगी।

धन संचय: पैसा कमाने से ज्यादा मुश्किल काम होता है पैसों को जोड़कर रखना। जो व्यक्ति अपने बुरे समय के लिए पैसा जोड़कर रखता है वो कभी असफल नहीं होता। ऐसे व्यक्ति का कभी कोई काम पैसों की वजह से नहीं रूकता।

मेहनती लोग: कहते हैं मेहनत से व्यक्ति कुछ भी हासिल कर सकता है। जो लोग मेहनती होते हैं उन्हें सफलता मिलकर ही रहती है। सफल होने के लिए मेहनती होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कभी किसी से मुफ्त में न लें ये चीजें नहीं तो जीवन में आ सकती है दरिद्रता