5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाणक्य नीति: जीवन में दुश्मनों पर पानी है विजय तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये सीख

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में व्यक्ति के जीवन के हर पहलू जैसे परिवार, मित्र-शत्रु, धन, शिक्षा आदि के बारे में गहराई से समझाया है। चाणक्य नीति के अनुसार हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपने दुश्मनों से सतर्क रहना चाहिए।

2 min read
Google source verification
how to defeat enemy chanakya, chanakya niti for success in life in hindi, chanakya niti for enemy, chanakya niti in hindi, chanakya niti for success, motivational chanakya quotes in hindi, आचार्य चाणक्य, चाणक्य नीति,

चाणक्य नीति: जीवन में दुश्मनों पर पानी है विजय तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये सीख

Chanakya Niti To Defeat Your Enemy: आचार्य चाणक्य महान बुद्धिजीवी और रणनीतिज्ञ थे। उन्होंने अपनी नीतियों में मनुष्य के जीवन को बेहतर ढंग से जीने और अपने दुश्मनों को परास्त करने के बारे में बताया है। चाणक्य कहते हैं कि हर इंसान का कोई ना कोई दुश्मन होता है। इसलिए मनुष्य को कभी भी अपने शत्रु को हल्के में नहीं लेना चाहिए, वरना आपका शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं जीवन में दुश्मनों पर विजय हासिल करने के लिए क्या करना चाहिए...

1. वाणी पर संयम रखें
चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए। आपकी कठोर वाणी आपके मित्रों। और प्रियजनों को भी आपका शत्रु बना सकती है। इसी बात का फायदा आपके शत्रु उठाते हैं। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखने से आपके आसपास के सभी लोग आपको पसंद करते हैं।

2. नशे से रहें कोसों दूर
नशे की लत व्यक्ति को तबाह कर देती है। जिस व्यक्ति को नशे की लत होती है उसे उसके दुश्मन बड़ी आसानी से हरा सकते हैं। क्योंकि नशे में चूर व्यक्ति अपनी सोचने समझने की शक्ति खो बैठता है और सही फैसले नहीं ले पाता। इसलिए कभी किसी चीज को अपनी लत न बनाएं।

3. बुरी संगत में पड़ने से बचें
आचार्य चाणक्य के अनुसार बुरी संगत में पड़ने से सही इंसान भी अपने जीवन में परेशानियों को बढ़ा लेता है। इसलिए जहां भी आप रहते या काम करते हैं वहां अपने आसपास के लोगों पर ध्यान देना चाहिए। अपने करीब योग्य और अच्छे लोगों को ही रखने में भलाई है। आपकी दोस्ती यदि बुरे लोगों से होती है तो इस बात का पता लगते ही आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने से चूकते नहीं हैं।

4. दुश्मन की ताकत का अंदाजा हो
चाणक्य नीति के मुताबिक जो व्यक्ति अपने अपने दुश्मन की ताकत को नहीं पहचानता उसे बड़ी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। अगर आप अपने शत्रु को हराना चाहते हैं तो आपको अपने शत्रु की ताकत का पता होना जरूरी है ताकि आप उसकी रणनीति को भी पहचान सकें।

यह भी पढ़ें: भगवान विष्णु के वे प्रसिद्ध 4 मंदिर जहां मांगी हर मुराद पूरी होने की है मान्यता