7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद्र ग्रहण 2018, ग्रहण के बाद इन 5 राशियों के जातक बनेंगे महाकरोड़पति

सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, इन राशि के जातक बनेंगे महाकरोड़पति

2 min read
Google source verification

image

Shyam Kishor

Jul 07, 2018

chandra grahan

चंद्र ग्रहण 2018, ग्रहण के बाद इन 5 राशियों के जातक बनेंगे महाकरोड़पति

सूर्य ग्रहण हो या चन्द्र ग्रहण हमारे धर्म शास्त्रों में लिखा गया है कि राहू और केतु दोनों ही अशुभ ग्रह सूर्य व चंद्रमा से बदला लेने के लिए सूर्य और चंद्रमा को ग्रसित करते है । जिस काल में सूर्य या चंद्रमा को ग्रसित किया जाता हैं ऐसी स्थिति को ही सूर्य या चंद्र ग्रहण कहा जाता है । ज्योतिषाचार्य पं. विष्णु राजोरिया के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र कहता हैं कि आकाश मंडल में जब जब सूर्य या चन्द्र ग्रहण की घटनाएं घटित होती है तो उसका असर बारह राशियों पर जरूर पड़ता हैं ।

चंद्र ग्रहण का समय


ज्योतिषाचार्य पं. विष्णु राजोरिया ने बताया कि- 27 जुलाई 2018 को आषाड़ मास की पूर्णिमा भी हैं, जिसे गुरुपूर्णिमा महापर्व, व्यास पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता हैं । खास बात यह हैं कि चंद्र ग्रहण गुरुपूर्णिमा पूजन के शुभ मुहूर्त में नहीं पड़ रहा है, पर्व पूजन के बाद ही, दोपहर 2 बजे से चंद्र ग्रहण का सूतक प्रारंभ होगा । चंद्र ग्रहण ग्रहण रात 11 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर रात 3 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगा, लगभग 3 घंटे 55 मिनट चलने वाला यह ग्रहण आसानी से बिना किसी उपकरण की सहायता से भी देखा जा सकेगा । चंद्रग्रहण के समय मनुष्य को भोजन करने से बचना चाहिए, एवं सुईं और नुकीली चीजों को भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए ।


27 जुलाई 2018 को पड़ने वाला चन्द्र ग्रहण भारत के साथ साथ यूरोप, एशिया के अधिकांश भाग, आस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका का पूर्वी भाग एवं अटलांटिका महाद्वीप आदि में दिखाई देगा ।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव


चंद्र ग्रहण मकर राशि के उत्तरा सारा नक्षत्र में घटित होगा । इस ग्रहण काल में बारह राशियों के जातकों पर अच्छा बुरा असर भी पड़ता हैं, बारह राशियों में से इन पांच राशियों के जातकों का ग्रहणकाल के बाद महाकरोड़पति बनने का योग बन रहा हैं ।

ग्रहण काल में मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा कमजोर फर्क पड़ेगा, और वृषभ, कर्क और धनु राशि के जातकों को मिश्रित फल की प्राप्ति होगी ।

लेकिल इन पांच राशियों के जातकों का बड़ा धन लाभ होने वाला हैं-

मेष, सिंह, कन्या, वृश्चिक और मीन राशियों के जातकों को ग्रहण काल समाप्त होने के बाद कोई बड़ी सौगात मिल सकती हैं । अचानक धन की प्राप्ति या अन्य कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की पूरी संभावना बन रही हैं ।