4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पैदाइशी भाग्यशाली माने जाते हैं इन 3 राशियों के बच्चे, पिता की बदल देते हैं तकदीर

Zodiac Sign Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिनमें जन्मे जातक बेहद किस्मत वाले माने जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 16 May 2022, 9:01 AM IST

zodiac signs, lucky zodiac sign, lucky people, kanya rashi, mithun rashi, vrischika rashi, कन्या राशि, मिथुन राशि, वृश्चिक राशि, astrology,

पैदाइशी भाग्यशाली माने जाते हैं इन 3 राशियों के बच्चे, पिता की बदल देते हैं तकदीर

कहते हैं जिनकी किस्मत तेज होती है उन्हें किसी भी चीज को पाने के लिए अधिक संघर्ष नहीं करने पड़ते। भाग्यशाली लोगों को कम मेहनत में ही सबकुछ हासिल हो जाता है। आज हम ऐसे ही लोगों के बारे में राशियों के आधार पर जानेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुछ राशियां ऐसी हैं जिनमें जन्मे जातक बेहद किस्मत वाले माने जाते हैं। इनकी तेज किस्मत का फायदा इन्हें ही नहीं बल्कि इनके पिता को भी खूब मिलता है।

मिथुन राशि (Mithun Rashi): इस राशि के बच्चे अत्याधिक बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये हर चीज में आगे रहते हैं। ये मेहनती होते हैं और इन्हें किस्मत का भी खूब साथ मिलता है। जिस वजह से ये हर काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। ये अपने घर परिवार के लोगों के प्यार होते हैं। हर जगह इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ये अपने पिता के लिए भी बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं।

कन्या राशि (Kanya Rashi): इस राशि के जातकों का दिमाग काफी तेज चलता है। ये अपनी तेज बुद्धि और अच्छी किस्मत की बदौलत तेजी से तरक्की करते हैं। ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। इनके पास सुख सुविधाओं और धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। कार्यस्थल पर इनकी एक अलग पहचान होती है। ये अपने पिता के लिए भी लकी साबित होते हैं।

वृश्चिक राशि: इस राशि के लोगों को हर विषय की अच्छी जानकारी होती है। ये बेहद ही भाग्यशाली माने जाते हैं। ये मेहनत और बुद्धि के दम पर किसी भी काम में सफलता हासिल कर लेते हैं। ये अपने लिए तो भाग्यशाली माने ही जाते हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों की भी किस्मत चमकाते हैं।
यह भी पढ़ें: आज लगने वाला चंद्र ग्रहण इन 4 राशियों के कष्ट कर सकता है दूर, धन-धान्य में वृद्धि के जबरदस्त आसार

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)