30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों की छुट्टियों में बच्चे होंगे पीढिय़ों से अवगत

अंबाला

•

image

Deependra Singh

•

Updated: 29 Dec 2024, 6:10 PM IST

-शिक्षा विभाग ने गृह कार्य जारी किया
-एक जनवरी से शुरू हो रहा शीतकालीन अवकाश
अंबाला सिटी. सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश एक जनवरी से होने जा रहे हैं। विद्यार्थियों के अवकाश के लिए शिक्षा विभाग ने गृह कार्य जारी कर दिया है। बालवाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं के विद्यार्थियों के लेखन और रटने की जगह अनुभव आधारित पढ़ाई पर रहेगा।
छुट्टियों में विद्यार्थी परिवार की पिछली पीढिय़ों की जानकारी लेंगे। खान-पान और पहनावे के बारे में जानेंगे। इसके साथ ही मोबाइल से दूर रखने के लिए विद्यार्थियों से घरेलू कार्य करवाए जाएंगे। परिवार के सदस्यों से जोडक़र बनाई गई गतिविधियां मोबाइल और टेलीविजन से दूर करके अनुभव करने का अवसर भी प्रदान करेगी। इसी को लेकर शनिवार को पीटीएम कर उन्हें जानकारी भी दी यही नहीं बच्चों और अभिभावकों के साथ मटका और नींबू दौड़ जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गई।
विभाग ने अभिभावकों को दी ये जिम्मेदारी

  • शाम आठ बजे टीवी बंद कर दें।
  • बच्चे की स्कूल डायरी देखने के लिए 30 से 40 मिनट का समय निकालना होगा।
  • विद्यार्थी के कमजोर विषयों पर ध्यान देना होगा।
  • विद्यार्थियों को सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी होगी।
  • विद्यार्थियों को सोने के समय शिक्षाप्रद कहानी सुनानी होगी।
  • प्लास्टिक का प्रयोग न करने के बारे सीखना होगा।
  • रविवार को विद्यार्थी के लिए वो ही चीज बनाएं जो उसे पसंद है।
  • बच्चे को मोबाइल से दूर रखें।
  • घर के काम में बच्चों की सहायता लेनी होगी। खाना बनाने से लेकर कमरों की सफाई करवा सकेंगे।रटने की जगह अनुभव पर दें जोर: सुधीरजिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा ने बताया कि शीतकालीन अवकाश में विद्यार्थी लेखन या रटने की जगह अनुभव पर जोर दें। इसको लेकर हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से शेड्यूल जारी किया गया है। इस संबंध में शिक्षकों को निर्देश दे दिए हैं।