1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों पर साइबरअटैक का खतरा, रिकवरी प्रक्रिया की शुरुआत

क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीरएक्स गत वर्ष एक बड़े साइबरअटैक का सामना करना पड़ा था। इस साइबरअटैक में उत्तर कोरियाई हैकर्स ने 235 मिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jagmohan Sharma

•

Updated: 27 Mar 2025, 12:46 AM IST

मुंबई. क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीरएक्स गत वर्ष एक बड़े साइबरअटैक का सामना करना पड़ा था। इस साइबरअटैक में उत्तर कोरियाई हैकर्स ने 235 मिलियन डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चुरा ली थी। इस घटना के बाद वजीरएक्स ने सिंगापुर में अपने उपयोगकर्ताओं के लिए निष्पक्ष और प्रभावी रिकवरी सुनिश्चित करने के लिए पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू की। इस साइबरअटैक की पुष्टि अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया द्वारा जारी किए गए एक संयुक्त बयान में की गई, जिसमें साइबरअटैक की पहचान लाजरस ग्रुप के तौर पर की गई जो उत्तर कोरियाई का एक बदनाम साइबरक्राइम संगठन है।
यह वन-पेजर बयान पुनर्गठन और रिकवरी योजना के मुख्य विवरण को सरल शब्दों में प्रस्तुत करता है।
वर्तमान स्थिति: सिंगापुर में पुनर्गठन: वजीरएक्स अपने ऑपरेशन को जेटाई में जो एक सिंगापुर स्थित इकाई के तहत पुनर्गठित कर रहा है। यह पुनर्गठन पारदर्शिता, निष्पक्षता सुनिश्चित करने के साथ साथ रिकवरी प्रक्रिया तेज करने के लिए की जा रही है।
मतदान अवधि: इस योजना को लागू करने के लिए स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट के लिए वोटिंग 19 मार्च से 28 मार्च 2025 के बीच होगी। स्कीम ऑफ़ अरेंजमेंट क्या है? यह एक कानूनी तौर पर बाध्यकारी रिकवरी योजना है जिसे ऋणदाताओं की मंजूरी प्राप्त है, जिसे वज़ीरएक्स उपयोगकर्ताओं की ज़्यादा से ज़्यादा रिकवरी सुनिश्चित करने और प्लेटफ़ॉर्म के ऑपरेशन को जारी रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सबसे तेज़ रिकवरी करने का रास्ता
यह रिकवरी योजना सुनिश्चित करती है कि कानून की स्वीकृति और ऋणदाताओं की मंजूरी मिलने के बाद 10 कार्य दिवसों के अंदर ही भुगतान शुरू हो जाए। कुल मिलाकर, यह प्रक्रिया परिसमापन समय सीमा की तुलना में कहीं अधिक तेज़ होगी, जिससे उपयोगकर्ताओं को वर्षों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

निष्पक्ष एवं पारदर्शी वितरण
सभी ऋणदाताओं के साथ एक जैसा व्यवहार किया जाएगा और उन्हें शुरुआत में ही वितरण के दौरान साइबरअटैक के समय उनकी वैल्यू का 85% क्रिप्टोकरेंसी में प्राप्त होगा। उपयोगकर्ताओं को रिकवरी टोकन भी दिए जाएंगे, जो भविष्य में होने वाले लाभ या चोरी हुए संपत्तियों की रिकवरी करने पर क्लैम का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस प्रक्रिया के दौरान ऋणदाताओं को नियमित अपडेट प्रदान किए जाएंगे, और उनकी जानकारी के लिए टाउन हॉल आयोजित किए जाएंगे।