12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्राहक हो सावधान! आइसक्रीम में अंगुली के बाद अब आलू चिप्स पैकेट में मरा मेढ़क निकलने का मामला

गुजरात के जामनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जानी मानी कंपनी के आलू चिप्सफ के पैकेट से निकला मरा हुआ मेंढक। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। बीते दिनों मुंबई से भी आईसक्रीम कोन के अंदर कटी अंगुली मिलने का वाकया हुआ था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Khushi Sharma

•

Updated: 20 Jun 2024, 4:19 PM IST

Frog in chips packet

आलू चिप्स पैकेट में मरा मेढ़क निकलने का मामला

खाद्य के पदार्थों में कीट-पतंगों व जानवरों के निकलने का मुद्दा काफी चिंताजनक हो गया है। आजकल ऐसी घटनाएं काफी आम हो गई है जिन्होंने सभी को हैरान कर दिया है।

बीते दिनों मुंबई से भी आईसक्रीम कोन के अंदर कटी अंगुली मिलने का वाकया हुआ था। यह मामला अबतक ठंडा नहीं हुआ है कि अब जामनगर में बालाजी वेफर्स के एक पैकेट से मरा हुआ मेंढक मिला है। देश के कई शहरों में लोगों को ऐसे कड़वे अनुभव हो चुके हैं। ज्यादातर मामलों में ऐसा फूड डिलीवरी ऐप्स के जरिए ऑर्डर किए गए आइटम के साथ हुआ है। 10 दिन में ऐसी 8 घटनाएं हो चुकी हैं।

मामले की जानकारी मिलने के बाद बुधवार को जामनगर नगर निगम ने जांच के आदेश दिए हैं। अधिकारी के मुताबिक जांच के हिस्से के रूप में, आलू के चिप्स पैकेट के उत्पादन बैच के नमूने लिए जाएंगे।

प्रतिष्ठित वेफर्स कंपनी बालाजी वेफर्स के चिप्स में मेंढक निकला

 गुजरात के जामनगर में प्रतिष्ठित वेफर्स कंपनी के चिप्स में मेंढक निकलने का मामला सामने आया। पीड़ित का आरोप है कि बेटी जब चिप्स खा रही थी, तभी उसमें मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया। वह मेंढ़क मरा हुआ था चिप्स के साथ उसे भी फ्राई कर दिया गया।

 खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीबी परमार ने बताया कि जैस्मीन पटेल नाम की एक युवती ने हमें सूचना दी कि बालाजी वेफर्स द्वारा निर्मित क्रंचेक्स के एक पैकेट में एक मृत मेंढक मिला है। हम मंगलवार रात उस दुकान पर गए, जहां से इसे खरीदा गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि वास्तव में यह एक मरा हुआ मेंढ़क था।

 पुष्कर धाम सोसायटी निवासी पटेल ने दावा किया कि उनकी भतीजी ने मंगलवार शाम को पास की दुकान से एक पैकेट खरीदा था। जिसके बाद उसकी 9 महीने की बेटी और भतीजी ने कुछ आलू के चिप्स खाए तभी भतीजी की नजर पैकेट में मरे हुए मेंढक पर पड़ी। पहले तो किसी को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन गौर से देखा तो पता चला है कि मेंढ़क को भी साथ में फ्राई कर दिया गया है।

पटेल के अनुसार पहले स्थानीय दुकानदार और फिर एजेंसी मालिक को इस बारे में सूचना दी। उन्होंने जब सही रिस्पांस नहीं दिया तो शिकायतकर्ता ने इस मामले को लेकर बालाजी वेफ़र्स के वितरक और ग्राहक सेवा से बात की। उन्होंने भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसलिए पीड़िता ने खुद सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सूचित किया।

मेंढक वाला वीडियो वायरल

वेफर्स में मेंढक निकलने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।  बालाजी वेफर्स ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रया अभी तक साझा नहीं की है।

बालाजी वेफर्स काफी सारे नमकीन उत्पाद बनाती है। यह भी संयोग है कि बालाजी वेफर्स कंपनी के मालिक चंदूभाई विरानी भी जामनगर के ही रहने वाले हैं। इस कंपनी में 5,000 से अधिक कर्मचारी हैं। कंपनी का राजस्व पांच हजार करोड़ रुपए का है। कंपनी 50 साल पुरानी है। कंपनी की स्थापना 1974 में हुई थी।

अमेजन से मंगाए गए सामान के पार्सल में निकला सांप

हाल ही में ऑनलाइन मंगाए सामान से जानवर निकलना को एक और मामला हुआ था।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक दंपती उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने अमेजन से मंगाए गए सामान के पार्सल में सांप देखा। दंपती ने बताया कि सामान की पैकेजिंग के लिए चिपकाने वाली टेप में सांप चिपका हुआ था। संदेह है कि यह कोबरा सांप था।

 अमेजन से ऑनलाइन आर्डर कर 'एक्सबाक्स कंट्रोलर' मंगाया था। सरजापुर के रहने वाले यह दंपती आइटी पेशेवर हैं