6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वप्न शास्त्र: सपने में नदी, समुद्र, बाढ़, कुएं का पानी देखना शुभ या अशुभ?

जानिए सपने में बारिश, नदी, समुद्र, बाढ़, कुएं का पानी देखने का क्या मतलब होता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 24 Aug 2022, 12:47 PM IST

Astrology, sapne me pani dekhna, dream interpretation, sapne me pani,

स्वप्न शास्त्र: सपने में नदी, समुद्र, बाढ़, कुएं का पानी देखना शुभ या अशुभ?

Dream Interpretation: सोते समय व्यक्ति कई चीजें सपने में देखता है और उठने के बाद उन सपनों का अर्थ समझने की कोशिश करता है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने हमें हमारे भविष्य के बारे में सचेत करते हैं। हर सपने का कुछ न कुछ अर्थ जरूर होता है। कुछ सपने शुभ तो कुछ अशुभ होते हैं। आज यहां हम जानेंगे पानी से जुड़े सपनों के बारे में। जानिए सपने में बारिश, नदी, समुद्र, बाढ़, कुएं का पानी देखने का क्या मतलब होता है।

-सपने में नदी का पानी देखना शुभ माना जाता है। अगर आप खुद को पानी में तैरते हुए देखते हैं तो ये सपना शुभ है। इसका मतलब है कि आपकी इच्छाएं जल्द पूरी होने वाली हैं। ये सपना सफलता मिलने का संकेत देता है।

-सपने में समुद्र देखना शुभ नहीं माना जाता है। ये सपना वाद-विवाद होने का संकेत देता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी चाहिए।

-सपने में बाढ़ का पानी देखना भी शुभ नहीं माना जाता है। ये सपना अशुभ समाचार प्राप्त होने का संकेत देता है। ऐसे में इस सपने को देखने के बाद तुरंत उपाय करने चाहिए। सपने में किसी भी रूप में गंदा पानी देखना भी अशुभ माना जाता है।

-सपने में बारिश देखना शुभ माना जाता है। ये सपना सफलता प्राप्त होने का संकेत देता है। सपने में यदि आप बारिश देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

-सपने में कुएं का पानी देखना बेहद शुभ माना जाता है। ये सपना अचानक से धन लाभ होने का संकेत देता है। इस सपने को देखने के बाद नौकरी में तरक्की मिलने की संभावना रहती है।
यह भी पढ़ें: बुधवार के दिन करें गणेश चालीसा का पाठ, हर इच्छा पूरी होने की है मान्यता