
13 मई को वृषभ राशि में अस्त होंगे बुध देव, 5 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, रहें सावधान!
ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह अस्त होता है तो उसके शुभ प्रभावों में कुछ कमी आ जाती है। 13 मई को बुध ग्रह वृषभ राशि में अस्त होने जा रहा है और 30 मई तक ये अस्त रहेगा। बुध के अस्त होने का 5 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हुआ नजर आ रहा है। इसलिए इन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतनी होगी। आर्थिक स्थिति कुछ बिगड़ सकती है।
मिथुन राशि: बुध आपके बारहवें भाव में अस्त होने जा रहा है। जिस कारण आपको करियर में परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। मेहनत का उचित फल मिलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी के साथ किसी न किसी बात पर टकरार हो सकती है। मानसिक शांति भंग रहेगी। स्वास्थ्य समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।
कर्क राशि: बुध के अस्त होने का आपके कार्यक्षेत्र पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध कुछ बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक माहौल तनाव पूर्ण रह सकता है। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। इसलिए विशेष सावधानी बरतनी होगी।
कन्या राशि: इस दौरान आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता नहीं दिखाई दे रहा है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। बिजनेस में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धैर्य से काम लेने पर भी लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि: कार्यस्थल में कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। बिजनेस जातकों को भी काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। धन हानि होने की संभावना है। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
मकर राशि: इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि काफी तनावपूर्ण साबित हो सकती है। बिजनेस में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव काफी ज्यादा रहेगा।
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण 16 मई, 3 राशि वालों को करियर में मिलेगी कामयाबी
Updated on:
12 May 2022, 4:06 PM IST
Published on:
12 May 2022, 3:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.