दुष्यन्त सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के पुत्र है, जबकि उर्मिला जैन भाया कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे प्रमोद जैन भाया की पत्नी है। वह बारां की जिला प्रमुख भी है। दुष्यन्त को 8 लाख 65 हजार 376 वोट मिले, जबकि उर्मिला जैन को 4 लाख 94 हजार 387 मिले लोकसभा आम चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान झालावाड़-बारां लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू होने से लेकर पहले राउंड से ही राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह को लीड मिलती रही।