24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रईसजादों की रंगदारी, प्रोफसर सहित पत्नी के साथ मारपीट

चौकी प्रभारी से कहा लगाऊं क्या फोनमोघट पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खंडवा

•

image

Shyam Kumar Awasthi

•

Updated: 2 Nov 2023, 6:53 PM IST

रईसजादों की रंगदारी, प्रोफसर सहित पत्नी के साथ मारपीट

प्रोफेसर सोमिल जैन लोगों को उनके साथ हुई घटना के बारे में बताते हुए।

खंडवा. कार सवार रईसजादों प्रोफेसर व उनकी पत्नी का पीछा कर मारपीट की। नवचंडी क्षेत्र में मार्केट के रंगदारी करते हुए दोनों को पीटा। यह देख दुकान संचालक उन्हें बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। दंपति जब रामेश्वर चौकी पहुंचे तो यहां भी चौकी प्रभारी को उन्होंने धमकाया। आटो डील चलाने वाले रईसजादे ने चौकी प्रभारी से कहा कि लगाऊं क्या फोन। इस दौरान चौकी पर भीड़ लगता देख तीनों रईसजादे पिटाई के डर से कार लेकर चले गए। घटना रात करीब 9 बजे की है। संस्कृति कालेज में प्रोफेसर सोमिल जैन अपनी पत्नी के साथ पड़ावा चौक से निकल रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक और कार की टक्कर हो गई। कार में आनंदनगर में आटो डील चलाने वाला एक रईसजादा व उसकी दो दोस्त थे। पड़ावा से उन्होंने प्रोफेसर जैन की बाइक के पीछे कार लगा दी। रास्ते भर उन्हें परेशान करते रहे। प्रोफेसर जैन पत्नी के साथ नवचंडी मंदिर के पास मार्केट में सामान खरीदने पहुंचे ही थे कि कार सवार आरोपी पीछा करते हुए यहां भी आ गए। यहां प्रोफेसर और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। किराना व्यवसायी ने जब यह देखा तो वह दोनों को बचाने आया। आरोपियों ने बीच बचाव करने आए व्यवसायी को भी नहीं बख्शा उसके साथ भी मारपीट की। इस बीच लोगों ने फोन लगाकर डायल 100 बुलवा ली। दंपति पुलिस के साथ रामेश्वर चौकी पहुंचे। यहां भी आरोपी आ गए। चौकी प्रभारी रूपसिंह सोलंकी को रंगदारी दिखाते हुए कहा कि बताओ कहां लगाऊं फोन। दंपति व व्यवसायी के परिचित व क्षेत्र के लोगों भीड़ बढ़ने पर रईसजादे वहां से कार में बैठकर चले गए। लोगों उन्हें रोकने के लिए पीछे भी गए लेकिन वे भाग गए। इधर भीड़ बढ़ने पर रामेश्वर पुलिस ने सभी को मोघट थाने भेज दिया था। टीआइ बृजभूषण हिरवे ने बताया कि कार एमपी एमपी 12-सीए-8629 में सवार तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना को लेकर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देख रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।