
इस महीने 5 राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, धन लाभ के प्रबल योग
February Horoscope 2022 In Hindi (Aries To Pisces):मेष राशिफल: इस राशि वालों के लिए ये महीना कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। दशम भाव में मौजूद शनि देव और बुध ग्रह मिलकर अच्छे परिणाम देंगे। आपके अंदर काम को लेकर एक अलग जोश नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को उनकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। पदोन्नति भी मिल सकती है।
वृषभ राशि: ये महीना कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आने वाला है। घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी गुजरेगी। कारोबार में फायदा होगा। करियर के क्षेत्र में अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी योजना पर लंबे वक्त से काम कर रहे हैं तो इस समय सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का फल प्राप्त होगा।
मिथुन राशि: इस समय करियर लाइफ और पारिवारिक जीवन में कई चुनौतियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में परेशानी रहेगी। शुक्र और मंगल का योग आपकी नौकरी में सुखद बदलाव ला सकता है। व्यापारियों के लिए ये महीना परेशानी भरा साबित हो सकता है।
कर्क राशि: रोजगार के क्षेत्र में अच्छे फल की प्राप्ति हो सकती है। लव लाइफ तनाव भरी रहेगी। रिश्तों में दूरी आ सकती है। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर दूसरों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों के साथ तालमेल में परेशानी आएगी। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बिगड़ सकते हैं।
सिंह राशि: इस महीने आपको कई मामलों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबारियों को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। पढ़ाई लिखाई के दृष्टिकोण से ये महीना सुखद रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जो जातक शादी की सोच रहे हैं उन्हें अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के आसार हैं।
कन्या राशि: इस महीने सफलता के नए द्वार खुलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पढ़ाई में रुकावट आएंगी। पारिवारिक कलह के संकेत हैं। प्रेमियों के लिए भी समय मुश्किल है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों के अधिकार और पद में वृद्धि हो सकती है। लेकिन कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।
यह भी पढ़ें: सोए हुए भाग्य को चमकाने का काम करता है आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ, जानिए विधि और नियम
तुला राशि: इस राशि वालों के लिए ये महीना सफलता लेकर आएगा। आपको आपकी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होता दिखाई दे रहा है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच का संबंध खराब हो सकता है। आमदनी बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि: कारोबारियों के लिए ये समय अच्छा साबित होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। करियर के दृष्टिकोण से समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। नौकरी में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में आपकी प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे।
धनु राशि: आपके लिए ये समय मिलाजुला रहेगा। लवमेट से टकराव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। महीने के बीच में प्रमोशन हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। साझेदारी के काम में विवाद हो सकता है।
मकर राशि: इस राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम संबंध को लेकर सतर्क रहना होगा। मेहनत से आमदनी में कुछ बढ़ोतरी कर पाने में आप सफल रहेंगे।
कुंभ राशि: इस महीने आपको कुछ क्षेत्रों में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। घर परिवार में अचानक तनाव का माहौल बन सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। लेकिन आमदनी में बढ़ोतरी के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। करियर के दृष्टिकोण से समय चुनौती भरा रहेगा। एक-एक कदम आपको फूंक-फूंक कर रखना होगा। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपको परेशान कर सकता है।
मीन राशि: आपके लिए ये समय मिलाजुला रहेगा। मेहनत के अनुरूप फल की प्राप्ति होगी। संपत्ति को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। एकादश भाव में शनि के सूर्य और बुध के साथ युक्त होने से आपको आर्थिक फायदा होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कामकाज के सिलसिले में विदेश जाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: इन 4 राशि की लड़कियां जिस घर करती हैं शादी वहां खूब बरसती है धन-दौलत
Published on:
30 Jan 2022 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
