2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन 4 राशि की लड़कियां जिस घर करती हैं शादी वहां खूब बरसती है धन-दौलत

इन राशियों की लड़कियां काफी तेज-तर्रार होती हैं। इनके चेहरे पर एक अलग ही तेज देखने को मिलता है। ये जिस घर में शादी करती हैं वहां पैसों की कभी कमी नहीं होती।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 30 Jan 2022, 11:37 AM IST

zodiac_sign.jpg

इन 4 राशि की लड़कियां जिस घर करती हैं शादी वहां खूब बरसती है धन-दौलत

Astrology, Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र अनुसार राशि से किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और आदतों के बारे में जाना जा सकता है। हर राशि की कोई न कोई खूबी होती है। किसी राशि के लोगों में कोई अनोखी बात होती है तो किसी में कोई। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिसमें जन्मी लड़कियां धन-दौलत के मामले में काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन लड़कियों की शादी जिस घर में होती है वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। जानिए ये किन राशियों की लड़कियां हैं।

मेष राशि: इस राशि की लड़कियां काफी तेज-तर्रार होती हैं। इनके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलती है। ये जिस घर में शादी करती हैं वहां पैसों की कभी कमी नहीं होती। ये पति की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं। ये साहसी होती हैं। नौकरी और बिजनेस दोनों में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। ये जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेती हैं।

सिंह राशि: इस राशि की लड़कियां काफी साहसी होती हैं। ये अपनी योग्यता और परिश्रम से अच्छा धन प्राप्त करने में सफल रहती हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये जल्दी से हार नहीं मानती। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है। ये कोई भी काम योजना बनाकर चलती हैं। ये अपने पति के लिए काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं।

कन्या राशि: इस राशि की लड़कियां दिल की साफ होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि ये जिस व्यक्ति से शादी करती हैं उसकी किस्मत चमक जाती है। इनके भाग्य से इनके पति को करियर में खूब तरक्की प्राप्त होती है।

मकर राशि: इस राशि की लड़कियों पर शनि देव का प्रभाव रहता है। ये दिमाग की तेज होती हैं। ये अपनी बुद्धि के बल पर करियर की बुलंदी छू लेती हैं। इनके अंदर बेस्ट लव पार्टनर बनने के सारे गुण मौजूद होते हैं। ये जिस घर में शादी करती हैं वहां पैसों की कभी कमी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: Shani Alert: बदलने जा रही है शनि की चाल, 4 राशि वालों के बिगड़ सकते हैं हालात, रहें सवाधन!