16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारामती: सुपे घाट में 40 छात्रों से भरी एसटी बस पलटी, मची चीख-पुकार, रोहित पवार ने लगाये गंभीर आरोप

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती के सुपे घाट में करीब 40 छात्रों को लेकर जा रही एक एसटी बस पलट गई। हादसे में कई छात्र घायल हुए हैं। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने हादसे की जानकारी ली, जबकि विधायक रोहित पवार ने राज्य परिवहन पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 16, 2026

Pune Bus Accident

40 छात्रों को लेकर जा रही ST बस सुपे घाट में पलटी (Photo: X/@RRPSpeaks)

Baramati Bus Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में बुधवार सुबह छात्रों को लेकर जा रही महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (ST) की बस सुपे घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 40 विद्यार्थी सवार थे। हादसे में 4 से 5 छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने राहत एवं उपचार की व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया है। स्थानीय रिपोर्टों में भी सुपे घाट में विद्यार्थियों को ले जा रही एसटी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की गई है।

पाटस से सुबह 7 बजे निकली थी बस

जानकारी के अनुसार, यह बस सुबह करीब 7 बजे पाटस से छात्रों को लेकर रवाना हुई थी। इसके बाद बस कुसेगांव, पडवी और गायकवाड़ मळा होते हुए सुपे घाट के रास्ते विद्या प्रतिष्ठान के शैक्षणिक परिसर की ओर जा रही थी।

इसी दौरान सुपे घाट में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 40 विद्यार्थी मौजूद थे और इनमें से 4 से 5 छात्रों को चोटें आई हैं।

सुनेत्रा पवार ने ली हादसे की जानकारी

हादसे की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने फोन पर घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायल छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी हासिल की।

बताया गया है कि सुनेत्रा पवार ने डॉक्टरों और संबंधित अधिकारियों को घायल छात्रों को आवश्यक चिकित्सा उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विद्या प्रतिष्ठान का सुपे परिसर बारामती तालुका में स्थित है और वहां उच्च शिक्षा से जुड़े संस्थान संचालित होते हैं।

रोहित पवार ने ST प्रशासन पर उठाए सवाल

हादसे के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दुर्घटना को चिंताजनक बताते हुए एसटी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य परिवहन के कामकाज को लेकर भी सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की। फिलहाल हादसे में घायल छात्रों का इलाज चल रहा है।

रोहित पवार ने कहा, "विद्या प्रतिष्ठान के छात्रों को ले जा रही एसटी बस का सुपे घाट में दुर्घटनाग्रस्त होना बेहद चौंकाने वाला और एसटी निगम की सेवाओं को लेकर गंभीर चिंता पैदा करने वाला है। गनीमत रही कि कुछ बच्चों को आई मामूली चोटों को छोड़कर सभी सुरक्षित हैं और किसी की जान को खतरा नहीं हुआ। लेकिन पिछले हफ्ते भी स्वारगेट से बारामती जाने वाली लगातार दो बसें खराब हो गई थीं, जिससे यात्रियों को तीसरी बस में शिफ्ट करना पड़ा था। पूर्व परिवहन आयुक्त का कार्यकाल स्वच्छ प्रशासन के बजाय अनियमितताओं में बीता, जिसका खामियाजा अब एसटी निगम को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन तुरंत इस हादसे की गहन जांच करे और यह सुनिश्चित करे कि किसी आम यात्री या छात्र की जान खतरे में न पड़े।"

अधिकारियों ने बताया कि जांच के बाद ही बस के पलटने की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग