6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेंगशुई : हाथी का महत्व हिंदू व बौद्ध धर्म से लेकर स्वप्नशास्त्र तक

बदल सकता है आपका भाग्य, जानिये कैसे...

3 min read
Google source verification
fengshui elephant at home can be useful

fengshui elephant at home can be useful

ज्योतिष हो या धर्म व विश्वासों से जुड़ा कोई भी मामला हर जगह हाथी को विशेष दर्जा दिया जाता है। चाहे वो इंद्र का ऐरावत हो या स्वपन में दिखे गजराज हर जगह इन्हें खास माना गया है।

कुल मिलाकर हाथी का महत्व आज से नहीं बल्कि पुरातन काल से चला आ रहा है। इसे न सिर्फ हिंदू बल्कि बौद्ध धर्म में भी एक पवित्र जीव माना गया है। आज की बात करें तो हाथी का महत्व सिर्फ एक जगह तक ही सीमित नहीं है, बल्कि स्वप्नशास्त्र के अनुसार, सपने में हाथी की सवारी करते देखना उच्च पद-प्रतिष्ठा मिलने का संकेत माना जाता है।

इसी तरह फेंगशुई में भी हाथी का अत्यधिक महत्व बताया गया है। फेंगशुई में घर में हाथी की मूर्ति रखना बहुत शुभ बताया गया है। इसमें बताया जाता है कि हाथी किस तरह हमारे जीवन में खुशहाली ला सकता है।

MUST READ : देवी मां भी देतीं हैं ये खास संकेत, ऐसे समझें इन इशारों को

एक ओर जहां ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, घर का प्रत्येक हिस्सा अपनी दिशा के अनुसार, अलग-अलग प्रभाव देता है, इसी तरह फेंगशुई हाथी को भी घर के जिस भाग में स्थापित किया जाता है, यह उस दिशा की सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी करता है।

ऐसे समझें फेंगशुई में हाथी का महत्व...

1.घर के अलग-अलग हिस्सों में रखने से विशेष लाभ
फेंगशुई के अनुसार हाथी का संबंध इच्छाशक्ति, दीर्घायु, संतान प्राप्ति, बौद्धिक क्षमता और प्रतिष्ठा से भी होता है इतना ही नहीं इसे सामर्थ्य,सफलता और सौभाग्यदायी भी माना गया है। एक साथ इतने शुभ फल देने के कारण ही घर में हाथी की मूर्ति रखना महत्वपूर्ण माना गया है। खास बात यह है कि हाथी की मूर्ति को घर के अलग-अलग हिस्सों में रखने से विशेष तरह के लाभ होते हैं। फेंगशुई हाथी किस धातु से निर्मित है, इसका प्रभाव भी इससे मिलने वाले परिणामों पर पड़ता है।

2. मुख्य द्वार : सुरक्षा कवच का काम...
फेंगशुई हाथी का सुरक्षा की दृष्टि से भी विशेष महत्व है। एक हाथी की मूर्ति को अथवा हाथी के जोडे़ की मूर्ति को मुख्य द्वार पर रखना संपूर्ण परिवार के लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।

3.मुख्य द्वार पर ऊंची सूंड किए हाथी: दीर्घायु का प्रतीक...
फेंगशुई विज्ञान के अनुसार, ऊपर की ओर सूंड किए हुए हाथियों को घर के मुख्य द्वार पर रखने से परिवार में सुख-समृद्धि, सौभाग्य एवं सफलता बनी रहती है। वहीं नीचे की ओर सूंड किए हुए हाथियों को मुख्य द्वार पर रखना दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है।

4.बेडरूम में फेंगशुई हाथी का जोड़ा: दांपत्य जीवन में प्रेम...
फेंगशुई के अनुसार, यदि किसी दंपत्ति में लड़ाई-झगड़ा बना रहता है, तनाव रहता हो तो उन्हें अपने बेडरूम में फेंगशुई हाथी का जोड़ा जरूर रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि हाथी के जोड़े को बेडरूम में रखना दंपती के बीच प्रेम में वृद्धि करता है।

5. हथिनी और उसके शिशु की मूर्ति : संतान संग मधुर संबंध...
माता हथिनी और उसके शिशु की मूर्ति को घर में रखना मां और बच्चों के बीच मधुर संबंध बनाए रखता है। हथिनी और उसके शिशु की मूर्ति को शयन कक्ष में रखने से संतान सुख की भी प्राप्ति होती। फेंगशुई के अनुसार जिस घर के बच्चे जहां जिद्दी होते हैं, माता-पिता की अनसुनी करते हैं होते वहां पर फेंगशुई हाथी प्रभावशाली असर डालता है।

6. स्टडी टेबल पर हाथी: बौद्धिक क्षमता के लिए फायदेमंद...
फेंगशुई हाथी बौद्धिक क्षमता विकसित करने में भी कारगर माना जाता है, इसलिए इसे बच्चों के बेड पर या उनकी स्टडी टेबल पर रखें। हाथी के ऊपर मेंढक या बंदर के स्टैच्यू को रखना करियर में स्थायित्व लाता है।

7. सात हाथियों की स्टैचू : इनके लिए लाभदायी...
माना जाता है कि संतान की कामना रखने वाले निसंतान दंपती को हाथी का स्टैचू अपने बेडरूम में रखना चाहिए। फेंगशुई में 7 नंबर का संबंध संतान से माना गया है, इसलिए जो भी दंपत्ति संतानप्राप्ति की इच्छा रखते हैं, यदि वे सात हाथियों की स्टैचू को अपने शयनकक्ष में रखें तो उन्हें संतान सुख की प्राप्ति में अवश्य लाभ होगा।