पुलिस के अनुसार, राजकुमार वर्मा उर्फ सोनू पुत्र चंद्रभान वर्मा निवासी पिपरा-भिटौरा अंधरीजोत ने मोतीगंज थाने में शिकायत दी। उसने बताया कि 8 अक्टूबर 2026 को उसकी भाभी पिंकी वर्मा का घरवालों से विवाद हो गया था।
इसकी जानकारी मिलने पर महिला के मायके पक्ष के राजेंद्र वर्मा, रोहित वर्मा, विकास वर्मा, प्रिंस तिवारी, अमित वर्मा, खुशीलाल गोस्वामी समेत अन्य लोग तीन मोटरसाइकिल से उसके घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने एक साथ घर में घुसकर गाली-गलौज की। इसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की लिखित शिकायत के आधार पर मोतीगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।