
सूर्य-राहु की खतरनाक युति से लगेगा साल का पहला ग्रहण, 30 दिनों तक इन राशियों पर 'ग्रहण योग' का रहेगा प्रभाव
Solar Eclipse 2022 Date: सूर्य को समस्त ग्रहों का राजा माना जाता है। वहीं राहु एक छाया ग्रह है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सूर्य और चंद्र को ग्रहण राहु-केतु के कारण ही लगता है। यदि किसी राशि में गोचर करते समय राहु और सूर्य एक साथ आ जाएं तो राहु का प्रभाव सूर्य के प्रभाव को कम करते हुए जातकों को विपरीत फल देने लगता है। इन दोनों ग्रहों की युति से ग्रहण योग का निर्माण होता है। ग्रहण योग सबसे ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है।
राहु-सूर्य की युति के कारण 30 अप्रैल 2022 की रात 12 बजकर 15 मिनट पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा जिसकी समाप्ति सुबह 4 बजकर 07 मिनट पर होगी। पंचांग अनुसार ये ग्रहण वैशाख अमावस्या पर भरणी नक्षत्र और मेष राशि में लग रहा है। सूर्य और राहु की युति हर राशि वालों के लिए ग्रहण योग बनाएगी जिससे हर व्यक्ति का जीवन प्रभावित होगा।
14 अप्रैल से सूर्यदेव मेष राशि में गोचर हैं वहीं राहु 12 अप्रैल से इस राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य ग्रह 15 मई को वृषभ राशि में चला जाएगा। इसी दिन राहु-सूर्य की युति का अंत हो जाएगा। जिससे सभी राशि वालों को ग्रहण योग से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन 30 अप्रैल से लेकर 15 मई तक लगभग सभी राशि के लोगों को बेहद सतर्क रहना होना।
मेष राशि: मेष जातकों के लिए ये अवधि बहुत महत्वपूर्ण रहेगी। क्योंकि राहु-सूर्य की युति आपकी ही राशि में ग्रहण योग बनाएगी। ग्रहण योग की अवधि के दौरान आपको हर काम में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। कई जातकों के पिता के स्वास्थ्य में बड़ी गिरावट आ सकती है।
वृषभ राशि: ग्रहण योग से आपको पारिवारिक जीवन से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी खास से धोखा मिल सकता है और स्वास्थ्य भी प्रभावित होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र पर नौकरीपेशा जातक परेशान रहेंगे। कई जातकों को किसी कारणवश अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। काम में किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को मां के स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। आपको इस अवधि में आर्थिक संकट भी झेलने पड़ सकते हैं। वाहन चलाते समय आपको सतर्क रहना होगा अन्यथा कोई दुर्घटना संभव है। पैसों का लेन-देन सोच समझकर करें।
कन्या राशि: इस अवधि में शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक तंगी से दो-चार होना पड़ सकता है। कर्ज से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि: इस अवधि में आपको कोई चोट लगने या वाहन दुर्घटना आदि होने के योग बनेंगे। इसलिए आपको यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। नौकरी में नई परेशानियां आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें: इन 3 राशि वालों पर शनि देव की रहती है विशेष कृपा, खूब कमाते हैं धन-दौलत
Published on:
25 Apr 2022 10:15 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
