तुला राशि: इस राशि पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है। ये लोग मेहनती और बुद्धिमान माने जाते हैं। एक बार जिस काम को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। ये जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। शनि देव की कृपा से ये लाइफ में खूब तरक्की करते हैं।
मकर राशि: इस राशि के लोग मेहनती, बुद्धिमान और कर्मशील होते हैं। ये अपने लिए जो भी करियर चुनते हैं उसमें शीर्ष तक पहुंचते हैं। ये जिद्दी और जुनूनी होते हैं। एक बार जिस काम को करने की सोच लेते हैं उसमें सफलता पाते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।