1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दो शुभ योगों में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला!

Chandra Grahan Or Lunar Eclipse 2022: 16 मई को “वरियान योग” सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। फिर उसके बाद ‘परिघ योग' 16 मई की सुबह से अगले दिन 17 मई तक रहेगा।

2 min read
Google source verification
chandra grahan, chandra grahan 2022 effects, lunar eclipse 2022, lunar eclipse 2022 effects, चंद्र ग्रहण, chandra grahan 2022 effects on zodiac,

दो शुभ योगों में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला!

Chandra Grahan 2022: 16 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। ये ग्रहण वैशाख पूर्णिमा को विशाखा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में लग रहा है। इस पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। पंचाांग अनुसार चंद्र ग्रहण वाले दिन दो शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। 16 मई को “वरियान योग” सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। फिर उसके बाद ‘परिघ योग' 16 मई की सुबह से अगले दिन 17 मई तक रहेगा। जानिए इन शुभ योगों में लगने वाले चंद्र ग्रहण से किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत?

चंद्र ग्रहण का मेष राशि वालों पर प्रभाव: इस राशि वालों के लिए ये ग्रहण शुभ फलदायी साबित होगा। हर काम में सुनहरी सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। आपको आपकी मेहनत का उचित फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। निवेश से आप अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। रूके हुए काम इस अवधि में पूरे होंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

चंद्र ग्रहण का सिंह राशि वालों पर प्रभाव: इस राशि वालों के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलने के प्रबल आसार हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा है। काम के चलते किए जाने वाली यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे।

चंद्र ग्रहण का धनु राशि वालों पर प्रभाव: इस राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा फल देने वाला साबित होगा। अटके हुए काम पूरे होने की प्रबल संभावना रहेगी। नए काम की शुरुआत करने का बेहतर समय है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के भी प्रबल आसार दिखाई दे रहे हैं। कोई दिल की इच्छा इस अवधि में पूरी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2022: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए कब, कहां और कैसे देगा दिखाई?

Story Loader