पौराणिक गाथाओं के अनुसार, भगवान कृष्ण पर स्यमन्तक नाम की बहूमुल्य मणि को चोरी करने का झूठा आरोप लगा था । झूठे आरोप में से परेशान हो रहे भगवान श्रीकृष्ण की स्थिति देखकर, देवर्षि नारद जी ने उन्हें बताया कि भगवान कृष्ण ने भादों मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन चन्द्रमा को देख लिया था, जिसकी वजह से उनके उपर झूठा दोष का श्राप लगा है ।