ऐसा कहा जाता हैं कि घोड़ा जब लगातार चलते रहता है तो उसके पैर के खुर घिसने लगते है, घोड़े के खुरों को घिसने से बचाने के लिए ही पैर के खुर में अर्धचन्द्र आकार की लोहे की प्लेट लगाई जाती है, कुछ समय बाद जब घोडे के पैर में प्लेट जब घिस जाती है तो इसे बदल दिया जाता है, इस घिसी हुई प्लेट को ही काले घोड़े की नाल कहा जाता है, लेकिन इसे काले घोड़े की नाल तभी कहा जायेगा जबकि यह किसी काले घोड़े के खुर से निकाली गयी हो । काले घोड़े की इस अँगूठी को बनाने में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।