
नाम ज्योतिष: घर की लक्ष्मी मानी जाती हैं इन नाम की लड़कियां, लाती हैं खुशहाली और समृद्धि
Name Astrology: नाम ज्योतिष में आज हम बात करेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां भाग्यवान मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में सभी सुख सुविधाएं प्राप्त होती हैं। खास बात ये है कि ये खुद के लिए तो भाग्यशाली होती ही हैं साथ ही अपने घर परिवार के लोगों की किस्मत चमकाने वाली भी मानी जाती हैं। ये दिल की साफ होती हैं और दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। जानिए ये किन नाम की लड़कियां हैं।
जिन लड़कियों के नाम का पहला अक्षर A हो: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की तेज मानी जाती हैं। इनके पास सुख सुविधाओं की कोई कमी नहीं होती। इनके शुभ कदम जहां पड़ते हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है। जिस घर में इनकी शादी होती है वहां धन-धान्य के अंबार लग जाने की मान्यता है।
जिन लड़कियों का नाम C अक्षर से शुरू हो: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये निडर और साहसी होती हैं। अपनी जिद्द की पक्की होती हैं। जिस काम को करने की सोच लेती हैं उसे करके ही दम लेती हैं। ये अपने पिता के लिए काफी लकी साबित होती हैं। ये जिस काम में हाथ डालती हैं उसमें सफलता पाती हैं।
जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू हो: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ होती हैं। किसी का दुख इनसें देखा नहीं जाता। अपने इरादों की पक्की होती हैं। इन्हें मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। जिस लड़के से ये शादी करती हैं उसके जीवन में धन-दौलत की कभी कमी नहीं रहती। ये अपने पिता के लिए भी लकी साबित होती हैं।
यह भी पढ़ें: दो शुभ योगों में लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें किन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला!
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
15 May 2022, 12:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.