
color according to zodiac
मेषः मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और मंगल ग्रह उग्र माना जाता है। इनके देवता भगवान विष्णु और उनके अवतार नरसिंह हैं। लाल रंग ऊर्जा और प्यार का भी प्रतीक है, इसलिए मेष राशि के जातकों को इस दिन भगवान विष्णु को सबसे पहले लाल रंग चढ़ाना चाहिए और उसके बाद इस रंग से होली खेलनी चाहिए।
वृषः इस राशि के स्वामी शुक्र और देवी-देवता श्री कृष्ण, गणेश और नव दुर्गा माने जाते हैं। इसलिए होली से पहले वृष राशि के जातक को इन देवताओं को हरा रंग चढ़ाना चाहिए। सूर्यदेव को अर्घ्य देकर होली खेलना शुरू करें। नीला और सफेद रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन लाल रंग से होली न खेलें।
मिथुनः इस राशि के स्वामी ग्रह बुध और मिथुन राशि के जातक के लिए देवी-देवता भगवान गणेश और माता सरस्वती हैं तो इस राशि के जातक को हरा, काला और हल्का नीला रंग चढ़ाना चाहिए। इससे इस राशि के जातकों के जीवन में शांति बनी रहेगी। सफेद और बैगनी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
कर्कः इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्र और देवता भगवान राम और शिव हैं। इसलिए होली के दिन इस राशि के जातक को सफेद, लाल और पीला रंग भगवान को अर्पित करना चाहिए। इससे करियर में तरक्की मिलेगी।
सिंहः सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और इस राशि के जातक के देवी देवता भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी हैं। इस राशि के जातक को भगवान को पीला, सफेद और लाल रंग अर्पित करना चाहिए। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। होली खेलने से पहले जल में रोली मिलाकर भगवान सूर्य को अर्घ्य जरूर दें।
कन्याः इस राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं और कन्या राशि के जातक के लिए देवता रुद्र देव और देवी महाकाली हैं। इन्हें बैंगनी या लाल रंग चढ़ाएं, इससे ये प्रसन्न होंगे और आपको हर तरह की सफलता प्रदान करेंगे। इस दिन होली खेलते वक्त आप हरा, आसमानी और सफेद रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। भगवान गणेश को रंग जरूर लगाएं।
तुलाः इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इस राशि के देवता हनुमानजी और भगवान शिव हैं। इसलिए होली के दिन इस राशि के जातक नीला, गुलाबी या हरे रंग का इस्तेमाल करें। इससे भगवान आप पर कृपा करेंगे. बैगनी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, छोटी कन्या के पैर में रंग लगाएं तो देवी मां की कृपा प्राप्त होगी।
वृश्चिकः इस राशि के स्वामी मंगल और देवी देवता भगवान राम और माता लक्ष्मी हैं। इसलिए इस राशि के जातक मैरून और बैगनी रंग इनको चढ़ाएं। इससे बाद रंग खेलें, इससे रंग की तरह ही आपकी किस्मत भी चमकेगी। वहीं हनुमानजी को सिंदूरी रंग लगाएं। इसके बाद होली खेलें, आप लाल, पीला,नारंगी रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।
धनुः धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं और देवता हनुमानजी और भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातक भगवान को हरा और लाल रंग अर्पित करें। इससे आपके जीवन में मधुरता आएगी। इसके अलावा पीला और सफेद रंग का भी होली खेलने में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सौभाग्य में वृद्धि होगी।
मकरः इस राशि के स्वामी शनि और देवी महालक्ष्मी और नवदुर्गा हैं। इसलिए इस राशि के जातक को काला, नीला और सफेद रंग अर्पित करना चाहिए। इससे ताकत और गंभीरता प्राप्त होगी। आसमानी, हरा और बैगनी रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन रंगों को भगवान कृष्ण के मंदिर में अर्पित करें।
कुंभः इस राशि के स्वामी शनि और जातक के देवता श्रीराम और ब्रह्मा विष्णु महेश हैं। इस राशि के जातक को नारंगी, पीला और नीला रंग अर्पित कर फिर होली खेलनी चाहिए। हरा और सफेद रंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस दिन शिवजी और शनिदेव को नीले रंग का टीका लगाएं या उनके चरणों पर अर्पित करें।
मीनः इस राशि के स्वामी बृहस्पति हैं। जबकि मीन राशि के जातक के देवी-देवता माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु हैं। इस राशि के जातक को भगवान को पीला और हरा रंग अर्पित करना चाहिए। इससे आपको करियर में सफलता मिलेगी। निजी जीवन भी खुशहाल रहेगा। लाल, नारंगी रंग का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, भगवान विष्णु को हल्दी समर्पित कर होली खेलने की शुरुआत करनी चाहिए।
Updated on:
03 Mar 2023 06:20 pm
Published on:
03 Mar 2023 06:18 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
