20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL Auction 2025: नीलामी के दूसरे दिन ये धुरंधर खिलाड़ी रहे अनसोल्ड, देखें लिस्ट

सऊदी अरब के जेद्दा में सोमवार को दूसरे दिन आईपीएल मेगा ऑक्शन में कई धुरंधर खिलाड़ी अनसोल्ड रहे।

2 min read
Google source verification

IPL Auction 2025 unsold playerslist: सऊदी अरब के जेद्दा में सोमवार को दूसरे दिन आईपीएल मेगा ऑक्शन में जहां कई खिलाड़ी मालामाल हुए, वहीं पहले चरण तक कई खिलाड़ियों को खरीदार नहीं मिले। इन अनसोल्ड खिलाड़ियों में कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन प्रभावित किया हुआ है। आइए ऐसे ही खिलाड़ियों पर डालते हैं नजरः

मुजीब उर रहमान, (अफगानिस्तान): अफ़गानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए हैं। उन्होंने 8 अप्रेल 2018 को आईपीएल में पदार्पण किया और किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) ने उन्हें 2018 IPL नीलामी में 4 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद का भी प्रतिनिधत्व किया था। उन्होंने IPL में कुल 19 मैच खेले हैं, जहां 8.18 की इकॉनमी और 31.16 की औसत से कुल 19 विकेट चटकाए हैं।

पढ़े:WTC Final Scenarios: पर्थ टेस्ट जीतने से भारत को बड़ा फायदा, WTC Final में पहुंचने के लिए जीतने होंगे अब इतने मैच, जानिए पूरा समीकरण

एलेक्स कैरी (ऑस्ट्रेलिया): ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए हैं। उन्होंने 2020 में आईपीएल में डेब्यू किया था। हालाकि तब उन्हें बहुत खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने आईपीएल में कुल 3 मैच खेले हैं और कुल 32 रन बनाए थे।

शाई होप (वेस्टइंडीज): वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज शाई होप क्रिकेट प्रेमियों के बीच जाना पहचाना नाम है। आईपीएल की मेगा ऑक्शन 2025 के लिए उनका बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपए है। उन्होंने 2024 में आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर पिछले सीजन में 9 मैच में 150.00 की स्ट्राइक रेट और 22.88 की औसत से कुल 183 रन बनाए थे।

डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड): न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिचेल का आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 के लिए बेस प्राइस 1.25 करोड़ रुपए हैं। पिछले सीजन में वह चेन्नई सुुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 15 IPL मैच में 131.46 की स्ट्राइक रेट से कुल 351 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में 15 मैच में 12.13 की इकॉनमी से एक विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़े: IND vs AUS: अजिंक्य रहाणे के क्लब में शामिल हुआ जसप्रीत बुमराह, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान

आईपीएल नीलामी के दूसरे दिन अन्य अनसोल्ड खिलाड़ी

केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका) - स्पिनर - बेस प्राइस 75 लाख रुपए
आदिल राशिद (इंग्लैंड) -स्पिनर - बेस पाइस 2 करोड़ रुपए
शार्दुल ठाकुर (भारत) - तेज गेंदबाज - बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए
अजिंक्य रहाणे (भारत)- बल्लेबाज - बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपए
ग्लेन फिलिप्स (न्यूजीलैंड)- बल्लेबाज- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए
केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)- बल्लेबाज- बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए
पीयूष चावला (भारत)- स्पिनर- बेस प्राइस 50 लाख रुपए