Jasprit Bumrah, India vs Australia, 1st Test: ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर पर पीटने के बाद भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी है। कप्तानी में जीत दर्ज करना एक बात है लेकिन उस जीत में अहम भूमिका निभाना दूसरी बात है। बुमराह दोनों ही मामलों में अव्वल साबित हुए। उन्होंने न सिर्फ शानदार कप्तानी की। बल्कि 8 विकेट झटककर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।