
इन राशि वालों को अपना सोलमेट खोजने में लग जाते हैं कई साल, जानें इसकी वजह
Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का खास प्रभाव पड़ता है। हर ग्रह किसी न किसी राशि से संबंधित रहता है। राशियां हमारे स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ बयां कर देती हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनसें जुड़े लोगों को उनका हमसफर मिलने में काफी समय लग जाता है। इन लोगों की शादी अमूमन देरी से होती है। ये शादी को लेकर जल्दी अपना मन नहीं बना पाते हैं। जानिए ये कौन सी राशियों के जातक हैं।
कन्या राशि: इस राशि के लोग हमेशा परफेक्ट चीज की तलाश में रहते हैं। ये चाहते हैं कि इनके पास जो कुछ भी हो वो सबसे अच्छा हो। ये बात ये अपने लव लाइफ में भी अपनाते हैं। इन्हें अपने पार्टनर से काफी उम्मीदें रहती हैं और ये हमेशा बेस्ट लव पार्टनर की तलाश में रहते हैं। जिस कारण कई बार इन्हें इनका लव पार्टनर मिलने में काफी समय लग जाता है।
वृश्चिक राशि: इस राशि के लोग आसानी से अपने मन की बात किसी से नहीं कह पाते। प्यार के मामले में ये थोड़ा और अधिक घबरा जाते हैं। ये कई बार किसी को मन ही मन चाहते रहते हैं लेकिन उससे अपने प्यार का इजहार करने में काफी समय ले लेते हैं और कई बार तो इजहार कर ही नहीं पाते। जिस कारण इन्हें इनका सोलमेट मिलने में काफी समय लग जाता है।
धनु राशि: इस राशि के लोग मस्तमौला होते हैं। अपनी धुन में रहते हैं। इन्हें स्वतंत्र रहना पसंद होता है। इन्हें अपनी लाइफ में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती। ये हर काम अपने तरीके से करना चाहते हैं। इन्हें हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो इनकी लाइफ में ज्यादा दखलअंदाजी न करे। इसी कारण इन्हें इनका मनचाहा हमसफर मिलने में काफी समय लग जाता है।
यह भी पढ़ें: ज्योतिष: इस रत्न को पहनने से सूर्य जैसी चमकने लगती है किस्मत, सिंह राशि वालों के लिए माना जाता है वरदान
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।)
Published on:
05 Jul 2022 09:42 am

बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
