14 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

2023 तक मीन राशि में विराजमान रहेंगे बृहस्पति, 4 राशि वालों के धन-धान्य में करेंगे वृद्धि

Astrology: 13 अप्रैल 2022 से 22 अप्रैल 2023 तक बृहस्पति ग्रह अपनी स्वराशि मीन में विराजमान रहेगा। जानिए ये अवधि किन 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।

2 min read
Google source verification
guru rashi parivartan 2022, guru transit 2022, Jupiter transit 2022, guru gochar 2022, jupiter in meen rashi, rashifal, horoscope,

2023 तक मीन राशि में विराजमान रहेंगे बृहस्पति, 4 राशि वालों के धन-धान्य में करेंगे वृद्धि

बृहस्पति ग्रह को 'गुरू' के नाम से भी जाना जाता है। ये ग्रह ज्ञान, शिक्षा, संतान, वैवाहिक सुख, दान-पुण्य और वृद्धि का कारक होता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में इस ग्रह की स्थिति मजबूत होती है उसे जीवन में सारे सुख प्राप्त होते हैं। इस ग्रह को अपनी राशि बदलने में करीब 1 साल का समय लगता है। 13 अप्रैल 2022 से 22 अप्रैल 2023 तक बृहस्पति ग्रह अपनी स्वराशि मीन में विराजमान रहेगा। जानिए ये अवधि किन 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगी।

कन्या राशि: बृहस्पति के गोचरकाल की अवधि इस राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। आप पुराने विवादों को सफलतापूर्वक सुलझाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कुछ अज्ञात स्रोतों से भी धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। व्यापार में इस दौरान अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार हैं।

तुला राशि: जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय काफी अनुकूल है। इस गोचर काल के दौरान आप मनचाही नौकरी पाने में सफल रहेंगे। वेतन में वृद्धि हो सकती है। पदोन्नति के भी प्रबल आसार हैं। उच्च अधिकारियों व वरिष्ठ कर्मचारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा हो सकती है।

वृश्चिक राशि: अगर आप संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये समय काफी अनुकूल साबित होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आप कोई एक लाभकारी सौदा करने में भी सक्षम हो सकते हैं। अपनी रुचि के काम से धन कमाने में सफल रहेंगे। छात्रों के लिए भी ये समय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। ये समय आपके ज्ञान में वृद्धि ला सकता है।

कुंभ राशि: इस राशि के जातक अच्छा आर्थिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। कहीं से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। यदि आप बड़ी अवधि की परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ये समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। व्यापारियों को भी अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है। धन की बचत करने में आप सफल रहेंगे।
यह भी पढ़ें: 30 अक्टूबर 2023 तक मेष राशि में विराजमान रहेगा राहु, 3 राशियों पर बरपाएगा जबरदस्त कहर!