3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Guru Gochar 2022: बृहस्पति के गोचर से मीन राशि वालों का ‘गोल्डन पीरियड’ हो जाएगा शुरू

Guru Transit In Pisces 2022: 13 अप्रैल को बृहस्पति मीन राशि वालों के लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। करियर में सुनहरी सफलता मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 10 Apr 2022, 3:45 PM IST

Guru rashi parivartan, guru transit 2022, guru gochar 2022, guru transit in april 2022, guru transit to pieces 2022, गुरु गोचर 2022,

Guru Gochar 2022: बृहस्पति के गोचर से मीन राशि वालों का 'गोल्डन पीरियड' हो जाएगा शुरू

Guru Transit 2022: बृहस्पति ग्रह को अपनी राशि बदलने में करीब 1 साल का समय लग जाता है। 13 अप्रैल से बृहस्पति अपनी स्वराशि मीन में गोचर शुरू कर देंगे। ये गोचर काफी प्रभावशाली साबित होगा। इस ग्रह को मांगलिक कार्यों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह को सबसे शुभ ग्रह का दर्जा प्राप्त है। ये धनु और मीन राशियों का स्वामी ग्रह है। जबकि कर्क में ये उच्च का होता है तो मकर में नीच का हो जाता है। जानिए गुरु का गोचर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

13 अप्रैल को बृहस्पति आपके लग्न भाव में गोचर करेगा। इस गोचर के दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे और आप खुद को अधिक मजबूत महसूस करेंगे। आपके चेहरे पर एक अलग ही चमक देखने को मिलेगी। हर जगह आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका कद बढ़ेगा। आप इस दौरान दूसरों का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे।

इस गोचर के दौरान आपके वज़न में वृद्धि भी हो सकती है। इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने खानपान को लेकर सजग रहें। आपके पारिवारिक संबंध इस दौरान मजबूत होंगे। आपको नौकरी में कुछ परेशाानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। लेकिन आप हर परेशानी का निपटारा करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए ये गोचर शुभ साबित होगा।

जो लोग एकल जीवन व्यतीत कर रहे हैं उन्हें इस दौरान कोई मिल सकता है। यह अवधि छात्रों के लिए भी अनुकूल साबित हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी छवि मजबूत हो सकती है। यात्रा से अच्छा धन कमाने में सफल रहेंगे। निवेश के लिहाज से भी समय अच्छा है।
यह भी पढ़ें: सूर्य देव का तेज लेकर पैदा होते हैं इन बर्थ डेट वाले लोग, समाज में मिलती है इन्हें अलग पहचान