31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2018 Horoscope Predictions: वर्ष की शुरुआत में ही बना मंगल-शनि का योग, दुनिया भर में फैलेगी तबाही!

नव वर्ष 2018 की कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस बार राजनैतिक क्षेत्र में भी काफी सारे बदलाव देखने को मिलेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 15 Dec 2017, 4:23 PM IST

shani ki sade sati

shanidev

2018 Horoscope Yearly Predictions in Hindi: आकाश में ग्रह-नक्षत्रों की भयंकर उथल-पुथल के चलते आने वाला वर्ष 2018 इस बार काफी कुछ अप्रत्याशित नतीजे लाना वाला है। इस वर्ष ऐसी कई घटनाएं देखने को मिलेंगी जो न केवल आम जनता वरन बड़े-बड़े विश्लेषकों को चौंका देंगी। माघ महीने में धनु व मकर राशि में चतुग्र्रही योग होने व माघ पूर्णिमा के मध्य चन्द्र ग्रहण होने के कारण से पूरी दुनिया में जगह-जगह पर हिंसा, आगजनी, उपद्रव, आतंकी हमले जैसी घटनाओं के होने के प्रबल योग बन रहे हैं।

नव वर्ष 2018 की कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस बार राजनैतिक क्षेत्र में भी काफी सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। अचानक किसी देश के बड़े राजनेता के हटने या मरने की खबर लोगों को चकित कर सकती है। साथ ही देश में भी विधानसभाओं और लोकसभा के सत्रों में विपक्ष के काफी हंगामा करने के आसार हैं।

जन-धन की हानि
आगामी वर्ष 2018 में सडक़ व रेल दुर्घटनाओं के चलते जन-धन की हानि होने की भी संभावनाएं बन रही हैं। देश में कहीं-कहीं पर आकाशीय प्रकोप व भूंकप भी आ सकता है जिससे आम लोगों की समस्याओं में वृद्वि हो सकती है।

चंद्रग्रहण का होगा ऐसा असर
पुराने शास्त्रों में चन्द्रग्रहण के फल दोषों के बारे में इस प्रकार बताया गया है। नये वर्ष में प्रजा का शासक राजा सूर्य बना है। तथा मंत्री शनि का शासक बना है। विरोधाभासी नाम संस्करण होने के कारण लोगों में एक दूसरे के प्रति विरोध की भावना बढ़ेगी।

बारिश होगी कम, जनता की बढ़ेंगी परेशानियां
नये वर्ष में बारिश के भी कम होने के आसार है। जिससे कारण से अनाज का उत्पादन भी कम होगा। जिससे लोगों में भुखमरी बढ़ेगी। वर्षा व अनाज की कमी के कारण से लोगों को बेरोजगारी व मंहगाई का सामना करना पड़ेगा। इन सब कारणों से लोगों को जीवन जीने में काफी कठनाईयों को सामना करना पड़ सकता है।

बना मंगल-शनि का अशुभ योग
नए साल की शुरूआत में ही धनु राशि में मंगल-शनि का योग होने के कारण इसे काफी अशुभ माना जा रहा है। इस योग के कारण से भारत, अमेरिका, स्पेन, ब्रिटेन, आदि देशों में मारपीट, लूटपाट, रेल दुर्घटनाएं, हवाई दुर्घटनाएं, बम विस्फोट तथा जन-धन की हानि होने की भी सभावनाएं हैं।

ज्येष्ठ मास बना अधिकमास, दुनिया भर में फैलेगा आतंक
नये वर्ष में ज्येष्ठ माह अधिक होने के कारण से राजनैतिक क्षेत्र में काफी उतार-चढ़ाव दिखने को मिलेंगे। आम जनता में बीमारियां फैलेंगी। अश्विन माह में शुक्र का अस्त राक्षसी गण के नक्षत्र से होने के कारण से भारत व एशिया के अन्यों देशों में राजनैतिक लड़ाई, युद्व, लोगों में डर, लूटपाट, मारपीट, लोगों का अपहरण, चोरी आदि घटनाओं से आम जनता भयभीत रहेगी।