5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

व्यापारी का अपहरण: 45 लाख की फिरौती मांगी, आठ घंटे रखा बंधक, छह गिरफ्तार

भीलवाड़ा में कलर पेंट व्यापारी के अपहरण कर फिरौती का सनसनी खेज मामला सामने आया है। शहर के गांधीनगर से सोमवार रात कुछ लोग व्यापारी का अपहरण कर ले गए। आठ घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा। रिहाई के बदले 45 लाख रुपए की ​फिरौती की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में कलर पेंट व्यापारी के अपहरण कर फिरौती का सनसनी खेज मामला सामने आया है। शहर के गांधीनगर से सोमवार रात कुछ लोग व्यापारी का अपहरण कर ले गए। आठ घंटे तक उसे बंधक बनाकर रखा। रिहाई के बदले 45 लाख रुपए की ​फिरौती की मांग की। अपहरण से पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। रातभर चले सर्च अ​भियान के बाद मंगलवार सुबह पुलिस को सफलता मिली। पुलिस ने भीलवाड़ा-भीम मार्ग पर व्यापारी को मुक्त करवा कर छह जनों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि आरसी कॉलोनी निवासी आदित्य जैन की गांधीनगर में कलर पेंट का शोरूम है। रात में व्यापारी दुकान बंद करके घर जाने लगा। उसकी कार को रोककर कुछ लोग जबरन गाड़ी में बैठ गए। व्यापारी को बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसकी साथ मारपीट की गई। व्यापारी की गाड़ी में ही उसका अपहरण कर ले गए। करीब तीन घंटे बाद परिजनों को अपहरणकर्ताओं ने फोन करके 45 लाख की फिरौती मांगी। इसकी जानकारी परिजनों ने एसपी दुष्यंत को दी। उसके बाद एएसपी विमलसिंह की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया।

अपहरणकर्ताओं की तलाश में भीलवाड़ा-शाहपुरा जिले में नाकाबंदी करा दी गई। आठ घंटे बाद सुबह भीम मार्ग पर हरिपुरा चौराहे के निकट से अपहरणकर्ताओं को दबोच लिया। उनके कब्जे से आ​दित्य को रिहाई की गई। मारपीट से आदित्य चोटिल हो गया था। उसे तत्काल भीलवाड़ा के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। उधर, आदित्य की रिहाई से पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस अपहरणकर्ताओं से गहनता से पूछताछ कर रही है। प्रारं​भिक पूछताछ में सामने आया कि अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी के शोरूम के सामने चाय की केबिन पर बैठकर रैकी की। आरोपी भीलवाड़ा-शाहपुरा जिले के रहने वाले है।